Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Dumka: उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका के चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की गई
    Breaking News झारखंड

    Dumka: उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका के चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका के चिकित्सीय सेवाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अधीक्षक, फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका द्वारा अवगत कराया गया कि गत निरीक्षण के दौरान दिये गये निदेश के अनुपालन में मरीज पंजीकरण काउण्टर पर Separator का अधिष्ठापन कर दिया गया है। ओ०पी०डी० में मरीजों को बैठने हेतु अतिक्ति 200 कुर्सी का प्रबंध किया गया है। प्रसव वार्ड में माईक सिस्टम लगा दिया गया है एवं व्हील चेयर की संख्या बढ़ा दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में डस्टबीन की संख्या बढ़ा दी गई है। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका को E-HOSPITAL के रूप में विकसित करने हेतु Configuration कार्य प्रगति पर है। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा ICU Ward में UPS Battery लगाने का निदेश दिया गया ताकि लाईट कटने पर भी प्रत्येक बेड का मॉनिटर एवं अन्य उपकरण कार्यरत अवस्था में रहे। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा Radiant Warmer, Incubator तथा ABG जाँच मशीन को ठीक कराने का निदेश दिया गया। अत्यंत गंभीर हालत में इमरजेंसी सेवा के दौरान आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी ओ०पी०डी० के बगल में चार-पाँच बिस्तर का वार्ड अधिष्ठापित करने हेतु विचार किया गया ताकि अविलम्ब चिकित्सा प्रारंभ कर मरीज को स्थिर अवस्था में लाया जाय एवं तदोपरांत संबंधित वार्ड में भर्ती किया जाय। मरीजों की सुविधा हेतु लिफ्ट लगाने एवं ओपीडी के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव अस्पताल प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया। समीक्षा बैठक में अधीक्षक, फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डॉ० शरीफुल एवं अन्य चिकित्सक तथा कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख जागृति मंच के प्रमुख सदस्यों की बैठक मंच के संरक्षक सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई
    Next Article 12वीं पास छात्रों के लिए खुशखबरी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.