Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ते ठंड में जरूरतमंदों को कंबल सेवा के जरिये राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण
    Breaking News झारखंड

    बढ़ते ठंड में जरूरतमंदों को कंबल सेवा के जरिये राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बढ़ते ठंड में जरूरतमंदों को कंबल सेवा के जरिये राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, पुराना सीतारामडेरा क्षेत्र में दो सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- जरूरतमंदों के बीच जाकर कंबल सेवा अभी रहेगी जारी

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में दिनों दिन सर्द मौसम का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे पारा लुढ़क रहा है, आमजनों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में गरीब, लाचार और बूढ़े बुजुर्ग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इसी तकलीफ से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर की समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा गुरुवार को पुराना सीतारामडेरा क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में पुराना सीतारामडेरा स्थित बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के समक्ष स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के संग संस्था के सदस्यों ने दो सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु संस्था के युवा सदस्य लगातार जरूरतमंदों के बीच जाकर कंबल सेवा के जरिये उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पुराना सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्य आगामी दिनों में भी सुचारू रूप से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग इन कंबलों का उपयोग लंबे समय तक करेंगे। वहीं, कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। सभी ने इसके लिए संस्था का आभार जताया।

    इस दौरान स्थानीय निवासी उपेंद्र बानरा, दुर्गामनी गोराई, चांदमनी बोहरा, प्रियंका बिरुआ, संगीता सामद, जोलेश मुखी समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , प्रदीप दुबे, रितेश दत्ता, दीपक सिंह, अंकित अग्रवाल, अमृत सिंह, धीरज कुमार व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिवक्ताओं के हितों रक्षा के लिए राज्य बार कौंसिल कृतसंकल्पित: राजेश शुक्ल
    Next Article गोड्डा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जिशान कमर की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण विभाग का समीक्षात्मक बैठक संपन्न‌

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.