Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना काल की पश्चात गाड़ियों का परिचालन तो प्रारंभ हुआ परंतु जितनी सवारी गाड़ियां दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से परिचालित होनी चाहिए उतनी अब तक नहीं हो पाई है खासकर चक्रधरपुर मंडल से इस निमित्त भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश सदस्य श्रीमती मालती गिलावा ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन जनहित एवं रेल हितार्थ करने की आवश्यकता है नंबर एक भुवनेश्वर से नई दिल्ली भाया चाईबासा होकर एक एक्सप्रेस गाड़ी का परिचालन किया जाए इस गाड़ी की मांग कई वर्षों से की जा रही है क्योंकि उक्त मार्ग में एक भी गाड़ी राजधानी के लिए नहीं है जिससे आम जनमानस दिल्ली आसानी से जा सके दिल्ली जाने के लिए आम जनमानस को या तो टाटा जाना पड़ता है यह चक्रधरपुर यदि भुवनेश्वर से नई दिल्ली के लिए भाया चाईबासा होकर एक गाड़ी का परिचालन होता तो इससे रेल को अच्छी राजस्व की प्राप्ति होती नंबर दो चाईबासा से हावड़ा के लिए एक गाड़ी का परिचालन प्रातः 6:00 बजे हो और वही गाड़ी हावड़ा से पून संध्या 6:00 बजे चाईबासा के लिए प्रस्थान करें तो इससे भी रेल को अच्छी राजस्व प्राप्त होगी यदि हावड़ा के लिए प्रातः 6:00 बजे रेल विभाग गाड़ी देने में असमर्थ है तो केवल चार बोगी की एक गाड़ी दिए जाएं उसे जमशेदपुर में किसी ट्रेन में जैसे 18029 एवं अहमदाबाद एक्सप्रेस में जोड़ दिए जाएं और पुनः वापसी में इस चार बोगी को हावड़ा से अहमदाबाद एक्सप्रेस में या 18030 में जोड़ दिए जाएं इससे भी रेल को अच्छी राजस्व की प्राप्ति होगी नंबर तीन टाटा से आरा के लिए चल रही सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 18183 म 18184 का परिचालन चाईबासा से किया जाए श्रीमती गिलवा पत्र में रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह की है कि जनहित एवं रेल हित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त गाड़ियों का परिचालन करने पर पहल करने की कृपा करें
    संथाल परगना आयुक्त से मिले भाजपा नेता।
    आज संथाल परगना के आयुक्त श्री लालचंद डाडेल का पाकुड़ शुभागमन हुआ। प्रशासनिक कार्यक्रम के तहत आयुक्त श्री डाडेल के पाकुड़ आगमन पर परिसदन पाकुड़ में भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया।
    इस अवसर भाजपा श्री साह ने कहा कि श्री डाडेल लंबे समय तक विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहकर बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।सफल प्रशासनिक अधिकारी के अलावे वे एक जिंदादिल इंसान एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।पाकुड़ जिलावासी डाडेल साहब के कार्य शैली को आज भी याद करते हैं।

    *झारखंड बिगेस्ट फेस्ट के ग्रैंड फिनाले के लिए सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया ने फाइनलिस्ट के साथ किया बैठक*
    जमशेदपुर 10 जनवरी – झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट के साथ सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के विषय में जानकारी देते हुए सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के सचिव श्री शक्ति सिंह जी ने बताया कि सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा झारखण्ड स्तर पर झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के लिए डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग का ऑडिशन लिया गया था। जिसका पहला ऑडिशन 26 नवंबर को धनबाद में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को रांची में और तीसरा ऑडिशन 23 दिसंबर 2023 को माईकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में किया गया। पर कार्यक्रम के प्रति लोगों की रुचि और मांग को देखते हुए हमने इस कार्यक्रम के लिए एक विशेष ऑडिशन का भी आयोजन किया था जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपना ऑडिशन दिया था।
    अब इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले की तैयारी के तहत आज हम लोगों ने ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स और उनके अभिभावकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में हमने ग्रैंड फिनाले के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग और ग्रूमिंग के विषय में बताया। अभिभावकों और कैंडिडेट्स के सभी सवालों के जवाब भी दिया गया। साथ ही कैंडिडेट्स के अभिभावकों और ट्रेनिंग टीचर को मिलवाया गया।
    कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी को टेल्को क्लब जमशेदपुर में होगा। ग्रैंड फिनाले में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीमती भाग्यश्री जी उपस्थित रहेंगी, जो की बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। इस झारखण्ड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइज मनी दो लाख रूपये है।
    इस दौरान सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के श्री शक्ति सिंह, सगीर, वकार शादानी, सत्यदीप लहरी, अमित शर्मा, वरुण, कुंदन, मनप्रित कौर, सजीत कुमार, गौरीशंकर आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी 2024 तक दो ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर एवं सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट के बारे में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे
    Next Article 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम का आगमन हो रहा है

    Related Posts

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    June 3, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    June 3, 2026

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण एवं अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने तथा जिले में कम से कम 10 मॉडल तालाब विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही दुग्ध संग्रहण और विपणन व्यवस्था का विस्तार कर अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों को समय पर किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन और खरीफ सीजन से पहले आवश्यक वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। वहीं, पशुपालन विभाग को बकरा, सुकर और कुक्कुट वितरण योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने उद्यान विभाग को नर्सरी विकास, माली प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन और स्ट्रॉबेरी खेती जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। बैठक में सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

    महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल कार्यशाला आयोजित

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.