Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, जमशेदपुर महानगर के तीन स्थानों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के संग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, जमशेदपुर महानगर के तीन स्थानों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के संग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, जमशेदपुर महानगर के तीन स्थानों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों ने लिया भाग, पोटका प्रखंड में सांसद विद्युत महतो, मानगो नगर निगम में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेतागण हुए शामिल, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी जुड़े कार्यकर्ता।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के पोटका प्रखंड, जुगसलाई नगर परिषद एवं मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पोटका प्रखंड के हेंसलआमदा पंचायत भवन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मानगो नगर निगम अंतर्गत अंतर्गत मानगो बाजार मैदान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत बालक मध्य विधालय में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार समेत विभिन्न मंडल अध्यक्षों के संग हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त भारत तब सुनिश्चित होगा जब चार जातियां गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्त होंगी। इस यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी सही लाभार्थी छूट न जाए। उन्होंने कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है, लगभग 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है। पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों को मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से कई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया एवं कई लोगों के आवेदन पत्र को भरवाकर जमा कराया।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, राकेश सिंह, संजीव कुमार, हरिकिशोर तिवारी, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, संदीप शर्मा बौबी, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, राजीव रंजन सिंह, दशरथ चौबे, अशोक सिंह चौहान, लकी सिंह राजपूत, नित्यानंद सिन्हा, विजय सिंह, तन्मय झा, शिवप्रकाश शर्मा, सुशील पांडेय, मीणा शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, अनमोल शर्मा, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, सुनील शर्मा, तरविंदर भाटिया, पिंटू सैनी, विवेक सिंह, ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, सांवरलाल शर्मा, नारायण सिंह, नितिन झा, गणेश रजक, अनूप खां, राजा सिंह, प्रभाकर प्रसाद, अजय दास, जगदीश लाल, राजेश रिंगसिया, रितेश जैन, इंदर तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

    भवदीय,
    प्रेम झा
    मीडिया प्रभारी
    भाजपा जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में 20-21 जनवरी को होगा मैक्सी फेयर, प्ले बैक सिंगर शान के सुरों की सजेगी महफिल
    Next Article विकसित भारत के संकल्प यात्रा को आम लोंगो का भारी समर्थन:.राजेश शुक्ल

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.