Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद के खबर का असर:खबर के असर से डीएमओ ने अजय नदी पर अवैध बालू तस्कर के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:खबर के असर से डीएमओ ने अजय नदी पर अवैध बालू तस्कर के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद के खबर का असर:खबर के असर से डीएमओ ने अजय नदी पर अवैध बालू तस्कर के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई

    रिपोर्ट: निजाम खान

    जामताड़ा: तमाम पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों के प्रेम व स्नेह से लगातार राष्ट्र संवाद के विश्वशनीयता बरकरार है।फिर से राष्ट्र संवाद के विश्वशनीयता पर मुहर लगी है।बताते चलें बीते 5 जनवरी को राष्ट्र संवाद ने जामताड़ा जिला के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरालय पंचायत के रांगाशोला अजय नदी से अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू खपाये जाने की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित किया था।जिसका असर देखने को मिला है।बता दें जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार तथा बिन्दापाथर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है।आज अहले सुबह छापामारी अभियान चलाया गया। हालांकि पदाधिकारियों के भनक से बालू तस्कर अजय नदी पर नहीं थे। प्रशासन ने अवैध बालू माफियाओं के द्वारा नदी पर बनाए गए डायवर्सन को जेसीबी से नष्ट कर दिया‌ गया।इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गयी। डायवर्सन को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया है।ताकी ट्रैक्टर से अवैध बालू की तस्करी न हो।आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्र संवाद ने सुत्र के हवाले से बताया था कि रांगाशोला के टोला कदमपाड़ा के बधर मुर्मू का बेटा मनोज मुर्मू, विमल मरांडी तथा धन मुर्मू का बेटा मनोज मुर्मू की इस काले कारनामे में संलिप्तता होने की बात कही गई थी।अब देखना दिलचस्प रहेगा उक्त के विरुद्ध जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है या नहीं?बता दें इस मामले को लेकर आजसू के केंद्रीय महासचिव माधव चंद्र महतो ने भी लगातार आवाज उठाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पहुँचे विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल कहा 550 वर्षो के संघर्ष के बाद हिन्दुओ के सपनो का मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा है
    Next Article संत एंथोनी विद्यालय जामताड़ा में नव वर्ष मिलन महोत्सव सह प्रश्तुति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में आयोजित

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.