Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान ,रांची में “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” का किया शुभारम्भ, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान ,रांची में “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” का किया शुभारम्भ, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान ,रांची में “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” का किया शुभारम्भ, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- आज की भौतिकवादी और मशीनी युग में भी ग्रामीण तथा स्वदेशी व्यवस्था की अहमियत बरकरार_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले -खादी एवं सरस महोत्सव अपनी पारंपरिक और पूर्वजों की व्यवस्था को संजोये रखने का एक बेहतरीन माध्यम है_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए हर किसी को आगे को कहा_*

    ● *_खादी हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी होने का परिचायक है_*

    ● *_गांव-देहात की स्वदेशी व्यवस्थाओं को हर हाल में आगे ले जाना है_*

    ● *_पलाश ब्रांड के माध्यम से सखी मंडलों द्वारा निर्मित देसी उत्पादों को उपलब्ध करा रहे हैं बाजार_*

    ● रोटी , कपड़ा और मकान की जरूरत हमारे पूर्वजों को भी थी । हमें भी है और आने वाली पीढ़ी को भी रहेगी: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    खादी सिर्फ एक पहनावा मात्र नहीं है। यह हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी होने का परिचायक है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि खादी के साथ महान शख्सियत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जुड़ा है, जिन्होंने देश-दुनिया में खादी को अलग पहचान दी। ऐसे में हम सभी को खादी से जुड़ने की जरूरत है , ताकि हम अपनी पारंपरिक ग्रामीण और स्वदेशी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए आगे ले जा सकें।

    *_आज की भौतिकवादी व्यवस्था में भी हम अपनी परंपरा और संस्कृति को साथ लेकर चल रहे हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भौतिकवादी युग और तकनीक का जमाना है। मशीनों के साथ हम जी रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसके जरिए हम अपनी ग्रामीण-देसी पारंपरिक और पूर्वजों की व्यवस्था को संजोये हुए हैं और आज की पीढ़ी को उससे अवगत करा रहे हैं ।

    *_अपनी पारंपरिक और स्वदेशी व्यवस्था को मजबूत करने की है जरूरत_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जमाना चाहे जितना आगे बढ़ जाए, लेकिन हमारे देश और राज्य में आज भी ग्रामीण तथा स्वदेशी व्यवस्था की अहमियत बरकरार है। खादी जैसा ग्राम उद्योग इसी का एक उदाहरण है। गांव-देहात की ऐसी व्यवस्थाओं को हमें हर हाल में आगे ले जाना है और इसके लिए इससे जुड़ी चुनौतियों निपटना होगा। यह सिर्फ सरकार के स्तर पर संभव नहीं है, इसके लिए हर व्यक्ति को पहल करनी होगी।

    *_पलाश ब्रांड के जरिए सखी मंडलों की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को उपलब्ध करा रहे हैं बाजार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और देसी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारे राज्य में सखी मंडलों से जुड़कर लाखों दीदियां तरह-तरह के उत्पाद बना रही हैं। इन उत्पादों में किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। ये स्वदेशी उत्पाद हैं। सरकार इन दीदियों के उत्पादों को पलाश ब्रांड के माध्यम से बाजार उपलब्ध करा रही है, ताकि उनकी आजीविका के साधनों को और मजबूत कर सके। इसके लिए लोगों को भी इनकी द्वारा निर्मित उत्पादों से जुड़ना होगा।

    *_रोटी , कपड़ा और मकान की हर किसी को जरूरत_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत हमारे पूर्वजों को भी थी। हमें भी है और आने वाली पीढ़ी को भी रहेगी। इसके बिना हमारी जिंदगी आगे नहीं बढ़ सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति तक इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार काम कर रही है।

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, सांसद श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री सी पी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे , उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 923 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण
    Next Article Aarav’s healing touch और टाटा स्टील फाऊंडेशन के सौजन्य सोनारी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न आयोजित

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.