Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ के चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ के चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ के चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ

    जमशेदपुर, 7 जनवरी। स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ के चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर के. के. फाउण्डेशन ट्रस्ट की संरक्षक श्रीमती उर्मिला सिंह, उषा सिंह भारत सेवा फाउण्डेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्णा भालोटिया ने नेत्र चिकित्सक एवं टीएमएच के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. भारती शर्मा व नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया के साथ संयुक्त रूप से किया। ऑपरेशन सत्र के दौरान पहले दिन पांच नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम ने, जिसमें मुख्य रूप से नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत ने 124 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण पूर्ण किया। इसके साथ ही आज नये रजिस्ट्रशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, इन नेत्र रोगियों में से हायपर मैच्योर को ऑपरेशन के लिए रखऩे के साथ अन्य को 13 जनवरी को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गयी। सोमवार 8 जनवरी को भी डॉक्टरों की पूरी टीम ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र रोगियों का करेगी ताकि चुने गये सभी नेत्र रोगियों का ऑपरेशन सम्पन्न हो सके। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि नेत्र ज्योति महायज्ञ में पहली प्राथमिकता चयनित सभी नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन है, उन्होने कहा कि इस वर्ष नेत्र रोगियों की संख्या अधिक है, जिसे देखते हुए लगातार मार्च तक नेत्र शिविरों में रोगियों का ऑपरेशन अधिक संख्या में किया जायेगा ताकि बैकलॉग को हटाया जा सके। आज ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि समाज का सहयोग ही हमारी ताकत है। नेत्र ज्योति महायज्ञ में सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाने के लिए रेड क्रॉस के पेट्रन दीपक भालोटिया, अशोक भालोटिया, सरोज चौधरी, कमल किशोर लड्डा, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, प्रभुनाथ सिंह, आशुतोष पारीक, मनोज कुमार बागड़ी, संजय सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। रेड क्रॉस कार्यकर्ता सुशील कुमार सिंह, अजय झा, प्रमिला सिंह, टीबीएस त्रिवेदी, अशोक कुमार सिंह, राजेश रंजन सिंह, श्रीराम शर्मा, प्रकाश मिश्र, मनीषा सिंह, विधायक विश्वास, नागराज रायचुरी, पूनम महतो, राधेश्याम कुमार, आशीष सिंह, अतुल प्रियदर्शी, प्रकाशभानु महतो, रक्षिता सिंह, अशोक कुमार घोषा, अशोक सिंह, गीता सिंह मुख्य रूप से शामिल थें। ज्ञातब्य हो कि नेत्र शिविर का सम्पूर्णता समारोह 9 जनवरी को दिन में 12 बजे बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित है, जिसमें मुख्य अतिथि रूप में महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस झारखंड राज्यशाखा श्री सी.पी. राधाकृष्णन भाग लेंगे एवं इस शिविर में सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सकों की टीम एवं नेत्र ज्योति अभियान के मुख्य सहयोगियों का सम्मान करेंगे।

    जमशेदपुर, 7 जनवरी। प्रत्येक महीने की तरह इस माह जनवरी 2024 में रक्तदान शिविर का आयोजन 8 जनवरी को हाथी मार्का सरसो तेल का उत्पादन करने वाली आगरा की कम्पनी बी. पी. ऑयल मिल्स के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस द्वारा आयोजित वर्ष के पहले रक्तदान शिविर में बी.पी. ऑयल मिल्स सामाजिक उत्तर दायित्व की भावना से रक्तदान शिविर में सहयोग प्रदान करेगी। 8 जनवरी सोमवार को आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के सदस्यों सहित वैसे सभी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो, वे रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से संध्या 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से बड़ी संख्या में वर्ष के पहले रक्तदान शिविर का रक्तदान का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने हरीश को भेजा जेल
    Next Article दुर्गा दास मेमोरियल ट्रस्ट के मेगा हेल्थ कैम्प में 300 मरीज़ों का हुआ मुफ्त इलाज

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.