Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 12, 2023Updated:April 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

    *∆ 09 माह से 15 वर्ष तक बच्चों दिया जायेगा मिजिल्स रुबेला का टीका*

    *∆ जिले के लक्षित कुल 2 लाख 74 हजार 740 बच्चों का होगा टीकाकरण*

    आज दिनांक 12.04.2023 को केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

    उपायुक्त ने इस दौरान स्कूली बच्चों से बातचीत कर टीकाकरण के लिए अभिप्रेरित किया। साथ ही कहा कि मिजिल्स रूबेला संक्रमण के काफी दुष्परिणाम हैं। यह स्वतः गर्भपात, मृत जन्म और जन्मजात दोष जैसे बहरापन, अंधापन, मानसिक मंदता, हृदय दोष जैसे कई अंगों को प्रभावित करने वाली जन्मजात विकलांगता का कारण बनता है। खसरा और रूबेला को एक सुरक्षित और प्रभावी एमआर वैक्सीन से ही रोका जा सकता है। यह टीकाकरण पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर को कम करने में अहम योगदान देता है और रूबेला वैक्सीन के संयोजन से रूबेला को नियंत्रित किया जाता है। इससे विकलांगता में कमी आएगी। वहीं उन्होंने बताया कि 09 माह से 15 वर्ष तक के उम्र के बच्चों को टीका दिया जायेगा। बताया कि मिजिल्स व रूबेला टीकाकरण के दौरान दो बातों का ध्यान मुख्य रूप से रखा जाना है। टीका के पहले बच्चों को नाश्ता और टीका के बाद आधा घंटे तक हेल्थ टीम की निगरानी मैं रहे जरूरी है। इस दौरान उन्होंने अपील किया वैक्सीन की इसका एक मात्र बचाव है, इसे बिना हिचक के चिकित्सक के निगरानी जरूर लें।

    वहीं उन्होंने बताया कि आज से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें जिले के लक्षित कुल 2 लाख 74 हजार 740 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा । वहीं इस दौरान प्रथम 02 सप्ताह सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी), तृतीय एवं चतुर्थ सप्ताह समुदाय आधारित टीकाकरण सत्र स्थल पर तथा पांचवें सप्ताह छूटे हुए बच्चों को मिजिल्स रुबेला का टीका दिया जायेगा। जिसमें 1832 टीमों के द्वारा सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 262 वैक्सीनेटरों के द्वारा मिजिल्स रुबेला टीका लगाया जाएगा।

    इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में लक्षित शत प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

    वहीं सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र ने कहा कि पूरे टीकाकरण कार्यक्रम के लिए प्रखंडवार स्वास्थ्य पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष डीपीएम के नेतृत्व में क्रियाशील रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर, 7979783851, 9304347071, 7903129120, 9973710516, 8825113563 पर संपर्क किया जा सकता है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, डॉ0 अश्विनी कुमार एम0 स्टेट हेल्थ डायरेक्टर,डॉ अशोक कुमार आईएमए चेयरमैन,केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमति मीना तिर्की, अंतेश आनंद सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक एकड़ जमीन पर लगाये गए आम के पौधे आग से झुलसे,लाखों की नुकसान
    Next Article नाला प्रखंड के भालजुड़ीया गांव में चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.