
कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा की ओर नाला प्रखण्ड के पंचायत श्रीपुर ग्राम कलाझारिया में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग के बीटीएम श्री सुजीत कुमार सिंह एवं जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि श्री अजय मंडल जी उपस्थित थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीटीएम सुजित कु सिंह ने समेकित कृषि प्रणाली के बारे में उपस्थित किसानो को जानकारी दी। समेकित कृषि प्रणाली में फसल उत्पादन, मवेशी पालन,फल तथा सब्जी उत्पादन, मछली पालन एवम वानिकी को इस प्रकार से समायोजन किया जाता जिससे की यह एक दूसरे के पूरक बन जाते है, लागत में कमी आती एवम किसान को लाभ ज्यादा होता हैं एवं किसान भाईयों को नियमित आमदनी सालो भर होती रहती है। वर्तमान समय में सेकित कृषि प्रणाली अपनाकर किसान स्वलाबी अपनी आय में दुगुनी वृद्धि एवम आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन सफलतापूर्वक कर सकते हैं। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री अजय मंडल जी के द्वारा किसानो को वैज्ञानिक कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी गई जिससे लागत कम एवम आय ज्यादा हो। गोष्ठी में किसान दिलीप मिर्धा, सोमेन पंडित, बलराम पंडित, विद्युत सिंह, किसान मित्र ठाकुर प्रसाद सिंह संजीव कु सिंह इत्यादि मौजूद थे।

