केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय आदिम जनजाति सेवा संगठन के जनजातीय संग्रहालय में किए जा रहे आधुनिकीकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस संग्रहालय के आधुनिकीकरण का कार्य जनजातीय मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।