Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के आम बागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय पूर्वी सिंहभूम के सभा कक्ष में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के आम बागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय पूर्वी सिंहभूम के सभा कक्ष में

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के आम बागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय पूर्वी सिंहभूम के सभा कक्ष में आज दिनांक 18 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में अवस्थित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन हेतु एक दिवसीय “बिगनर्स कोर्स” प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के विभिन्न 97 विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम निर्मला कुमारी बेडेलिया के निर्देशानुसार इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य है स्काउट गाइड के क्रियाशीलन के द्वारा जिला के जिला में स्थित हर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में सर्वांगीण विकास के साथ को देश का बेहतर नागरिक बनाना है साथ ही छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर भी बनाना है। इस प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जिला स्काउट एंड गाइड के सभापति मनोज कुमार यादव, उपसभापति सतीश, जिला सचिव चंद्रमणि मोदी, जिला (स्काउट) प्रशिक्षक नवीन पांडा एवं जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला प्रशिक्षिका (गाइड )ब्रह्मजीत कौर की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सभी प्रशिक्षकों ने अपने-अपने पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर मौजूदा शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड के संगठन की रचना , उद्देश्य , नियम, प्रतिज्ञा , कर्तव्य , प्रार्थना , झंडा गीत, एवं स्काउटिंग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई । जिला शिक्षा विभाग की हर संभव कोशिश है जिला के प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग की शिक्षा का समुचित प्रचार प्रसार हो जिसका लाभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुलभ हो सके। प्रतेक विद्यालय में कम से कम दो यूनिट जल्द से जल्द सक्रिय रूप में कार्य करना प्रारंभ कर दें। आज के प्रशिक्षण शिविर में जिला के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने काफी उत्साहित होकर भाग लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत अपने अनुभवों को साझा किया। शिक्षक शिक्षकों की इच्छा रही जिला मुख्यालय स्काउट गाइड के द्वारा इस तरह के रोचक, ज्ञानवर्धक ,प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जायें । प्रशिक्षण शिविर का विधिवत संचालन जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने किया । शिविर के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला के सभापति मनोज कुमार यादव ने दिया। शिविर को सफल बनाने में जिला स्काउट परिवार के स्काउट मास्टर्स गाइड कैप्टन एवं स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। शिविर के अंत में प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया यथाशीघ्र अपने-अपने विद्यालय से कम से कम दो टीमों का निबंधन करना सुनिश्चित करें।
    इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य भूमिका जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार का रहा जिन्होंने शिविर प्रधान के साथ मुख्य प्रशिक्षक के रुप में योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअधिक से अधिक निवेश राज्य सरकार का लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article बाहरी लोगों का झारखंड में नौकरी,नहीं करेंगे बर्दाश्त: माधव चंद्र महतो

    Related Posts

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    October 26, 2026

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बाद कुछ नहीं बचा

    राजस्थान की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख; आसपास की इकाइयों पर भी मंडराया खतरा

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.