Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिक से अधिक निवेश राज्य सरकार का लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड

    अधिक से अधिक निवेश राज्य सरकार का लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ।*
    =========================
    *★ बेहतर उद्योग नीति से निवेशक हो रहे हैं प्रेरित*

    *★ निवेशकों को बेहतर माहौल उपलब्ध करा रही हमारी सरकार*

    अधिक से अधिक निवेश राज्य सरकार का लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर उद्योग पालिसी बनाई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत लगातार कई अच्छी और विश्वसनीय उद्योग संस्थानों द्वारा झारखंड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। नई उद्योग नीति के तहत निवेशक अब राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई जाने- माने उद्योग संस्थाओं द्वारा जमशेदपुर सहित अन्य जगहों पर अपने कंपनी का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को मिले इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा नियम भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों को एक बेहतर माहौल के साथ-साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जा रही है।

    *वरुण बेवरेजेस लिमिटेड रामगढ़ जिला के पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी*

    वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रविकांत जयपुरिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जो पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी विभिन्न पेय पदार्थों का उत्पादन एवं बोतल मैन्युफैक्चरिंग करती है। उन्होंने कहा कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड रामगढ़ जिला के पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है। कंपनी द्वारा यहां कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक जैसे पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा। इसके साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही कम्पनी द्वारा 4 मेगावाट सोलर पावर एनर्जी जनरेट कर आस-पास क्षेत्र में विद्युत प्रकाश हेतु पावर सप्लाई करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा शुरुआती चरण में 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

    मौके पर उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के सचिव श्री जितेंद्र सिंह एवं वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रविकांत जयपुरिया द्वारा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर की कॉपी आदान-प्रदान किया गया।

    *इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र सिंह, उद्योग निदेशक श्री भोर सिंह यादव, जीयाडा के एमडी श्री शशि रंजन तथा वरुण बेवरेजेस लिमिटेड की ओर से अध्यक्ष श्री रविकांत जयपुरिया, सचिव श्रीमती देवयाणी कानखोजे, चीफ फाइनेंस ऑफिसर श्री प्रदीप गोयल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री विश्वास अग्रवाल, जनरल मैनेजर श्री ईश सेट्ठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा बिरसा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुआ
    Next Article जमशेदपुर के आम बागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय पूर्वी सिंहभूम के सभा कक्ष में

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.