Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तसरिया, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा में आयोजित विकास मेला- सह – जनता दरबार मे 89 योजनाओं की दी सौगात
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तसरिया, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा में आयोजित विकास मेला- सह – जनता दरबार मे 89 योजनाओं की दी सौगात

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2023Updated:April 10, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तसरिया, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा में आयोजित विकास मेला- सह – जनता दरबार मे 89 योजनाओं की दी सौगात
    ==================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने 21,482 लाभुकों के बीच बांटी 2840.29 लाख रुपए की परिसंपत्ति, लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक कदम और …_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- आप आर्थिक रुप से इतना सशक्त बनें कि आपको मुफ्त अनाज नहीं लेना पड़े_*
    =================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, स्वरोजगार के लिए भी आर्थिक सहयोग दे रही सरकार_*
    =================
    ● *_आपके दरवाजे पर योजनाओं को लेकर पहुंच रही सरकार_*

    ●- *_सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी और सशक्त बन रहीं हैं महिलाएं_*

    ● *_बच्चों सिर्फ पढ़ाई करें, खर्च उठाएगी सरकार_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री_*

    राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। सरकार भी जा रही है और योजनायें भी हकीकत में उतर रही हैं। हमारी स्पष्ट सोच है कि राज्य के सुदूरवर्ती और दूरस्थ गांवों में भी विकास रफ्तार पकड़े। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज तसरिया, सुंदरपहाड़ी,गोड्डा में आयोजित विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आप भी सरकार की योजनाओं को जानने -समझने का प्रयास करें और उसका लाभ लें।

    *_जहां छोटे अधिकारी नही जाते थे, अब उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में अधिकारियों की सोच और कार्यशैली बदल चुकी है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मार्फत गांव- पंचायत में शिविर के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। उच्च अधिकारी सरकार की योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे पर पहुंच रहे हैं। आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित होते रहेंगे।

    *_योजनाओं से जुड़ने में महिलाएं आगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहीं है। वे इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बन रहीं हैं। यह समाज के लिए सकारात्मक और बेहतर संकेत है।

    *_नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, स्वरोजगार के लिए भी कई योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पढे लिखे हैं और नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए सरकारी विभागों में खाली पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र के संस्थानों और कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत नौकरी सुरक्षित करने का कानून बना दिया गया है । जो कम पढ़े लिखे हैं और स्वरोजगार करना चाहते हैं , उनके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत कई योजनाओं को सरकार ने शुरू किया है।

    *_बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की पहल_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चे -बच्चियों को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। कई विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है । यहां निजी विद्यालयों की तर्ज पर पढ़ाई होगी। मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को आईएमएम जैसे संस्थानों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सरकार ने बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ा दी है। इसके साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल आदि की पढ़ाई के लिए भी सरकार सहायता दे रही है । अब बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है, पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी।

    *_आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उसे मुफ्त आनाज लेने की कभी जरूरत ही ना पड़े। इस दिशा में कई योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का मकसद आपको समृद्ध और खुशहाल बनाना है।

    *_महिला मंडल चलाएगी पीडीएस दुकान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीएस दुकानों के संचालन का जिम्मा महिला मंडलों को दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी राशन कार्ड बनाने की कई शिकायतें लगातार मिल रही है। मैं उनसे कहता हूं कि वे गलत तरीके से बने राशन कार्ड सरेंडर कर दें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    *_मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें_*

    ■ मुख्यमंत्री ने 89 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 18637. 81 लाख रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन और 35065.64 लाख रुपए की 58 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

    ■ उद्घाटन किए जाने वाले योजनाओं में पथ निर्माण विभाग की 2, मत्स्य विभाग की 1, भवन निर्माण विभाग की 2 लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 15 शिक्षा विभाग की 2 ( कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरपहाड़ी ) और भवन निर्माण की 1 ( महागामा में आईटीआई भवन निर्माण) योजना है।

    ■ जिन योजनाओं की नींव रखी गई, उसमें पथ निर्माण विभाग की 10, कल्याण विभाग की 2, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 1 (123 गांव में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना), लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 2, भवन निर्माण विभाग की 1 (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुंदरपहाड़ी में मल्टीपरपस ऑडिटोरियम निर्माण) और एनआरईपी की 42 स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की योजना शामिल है।

    ■ विकास मेला -सह- जनता दरबार में 21482 लाभुकों के बीच 2840. 29 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इनमें महत्वपूर्ण रूप से 8587 लाभुकों को मेधावी पुत्र /पुत्री छात्रवृत्ति सहायता योजना, 6679 लाभुकों को श्रमिक सेफ्टी किट योजना, 1000 लाभुकों को मातृत्व प्रसुविधा सहायता योजना, 1646 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा चिकित्सा सहायता योजना और 19 का लाभ प्रदान किया गया।

    *_इस कार्यक्रम में सांसद श्री विजय हांसदा, विधायक श्री प्रदीप यादव और श्रीमती दीपिका पांडेय, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बेबी देवी, डीआईजी श्री सुदर्शन मंडल, उपायुक्त श्री जीशान कमर और पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा समेत जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप से अगर विभाग राहत देना चाहती है तो छुट्टी के समय में करें सुधार: निजाम खान
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच बारीडीह के अध्यक्ष बने सरोज चौधरी महासचिव अरुण सिंह

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.