Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सांसद धीरज साहू प्रकरण में भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी को….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सांसद धीरज साहू प्रकरण में भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी को….

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने सांसद धीरज साहू प्रकरण में भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी को घसीटने पर आपत्ति जताई और कहा कि कांग्रेस पार्टी से इसका कोई संबंध नहीं है यह किसी का व्यक्तिगत कृत्य हो सकता है जो की जांच का विषय है और जिसकी जांच चल रही है। भाजपा द्वारा इस प्रकरण में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ दूसरे की कमी दिखती है अपनी कमी नहीं दिखती है
    । उनको अपने अतीत में झांकना चाहिए कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण रिश्वतखोरी में मोटी रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़े थे और उन्हीं के पूर्व मंत्री और सांसद छत्तीसगढ़ के स्वर्गीय दिलीप सिंह जू देव भी इसी तरह के प्रकरण में सलिप्त पाए गए थे। भाजपा अपने इन नेताओं के चाल चरित्र चेहरे को भूल रही है। भाजपा सरकार के नाक के नीचे से विजय माल्या और मेहुल चौकसी जैसे उनके व्यावसायिक मित्र लाखों करोड़ रूपया लेकर इस देश से फरार हो गए आज तक उसकी यह रिकवरी नहीं कर पाए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के उद्योगपति मित्र गौतम अडानी के अहमदाबाद स्थित बंदरगाह से अरबो रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई लेकिन रातों-रात उसको ठिकाने लगा दिया गया और उस पर कोई जांच नहीं बैठाई गई। गौतम अडानी के 20000 करोड़ विदेशी निवेश की जांच की मांग राहुल गांधी करते रह गए लेकिन आज तक उसकी जांच नहीं हुई और उसका खुलासा नहीं हुआ इसके उल्टे राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई उनका बंगला खाली करा दिया गया यही बीजेपी का डबल स्टैंडर्ड का आचरण है। इनको अपना दही खट्टा नहीं दिखता सिर्फ दूसरे का दही खट्टा दिखता है।भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली पहलवानों के साथ अनैतिक काम किया गया जिसका बकायदे पहलवानों ने सबूत भी दिया लेकिन आज तक भाजपा की केंद्रीय सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।भाजपा को सिर्फ दूसरे का भ्रष्टाचार दिखता है अपने नेताओं और अपने उद्योगपति मित्रों का भ्रष्टाचार नहीं दिखता है।
    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी भ्रष्ट आचरण का समर्थन नहीं करती है चाहे वह अपना हो या पराया हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनवरी में राजेश शुक्ल को पटना में अधिवक्ता शिरोमणि से सम्मानित करेगा स्टेट बार कौंसिल
    Next Article पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी का जन्म दिन मना

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.