Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *◼️ संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाएं – उपायुक्त*

    *◼️योग्य लाभुकों को योजना के लाभ से जोड़ें -उपायुक्त*

    आज दिनांक 08.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग/ सामाजिक सुरक्षा विभाग का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका सहिया के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में मूल भूत सुविधा, मानदेय भुगतान, पूरक पोषाहार योजना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी कनेक्शन की प्रक्रिया, सहित क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि जो भी योजनाएं संचालित है, उसमें अपेक्षित प्रगति लाएं, जो भी लक्ष्य मिले हैं उसका शत प्रतिशत अचीव करें। वहीं उन्होंने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा बैठक के दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया की इस चालू वित्तीय वर्ष के कुल लक्ष्य 214 के विरुद्ध 186 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं एवं अवशेष लक्ष्य 28 हैं। उपायुक्त ने शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति एवं योग्य लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 30000 के विरुद्ध स्वीकृति हेतु कार्यालय में कुल 18924 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उक्त सभी आवेदन के भुगतान एवं स्वीकृति को लेकर जानकारी ली एवं शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई एवं शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के रिक्त पदों को लेकर जानकारी ली। वहीं जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में एलपीजी कनेक्शन अब तक नहीं लगा है, जिसे उपायुक्त ने जल्द से जल्द लगाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान को लेकर भी जानकारी ली एवं ससमय भुगतान हेतु निर्देश दिया।

    *सामाजिक सुरक्षा की हुई समीक्षा*

    उपायुक्त ने इसके अलावा बैठक में सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा कर पेंशनधारियों को पेंशन राशि आदि के भुगतान की समीक्षा किया गया। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रखंडों में पेंशनधारियों के वार्षिक सत्यापन कार्य को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। लाभुकों का अच्छे से सत्यापन करें, अयोग्य लोग को पेंशन का लाभ न मिले, उनके स्थान पर योग्य लोगों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाएं। इसके अलावा उन्होंने पोर्टल पर अंकित कुल लाभुकों में से लाभुकों के आधार गैप को लेकर जानकारी ली एवं इस संबंध में आवश्यक सुधार को लेकर निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 दिसंबर को मुख्यमंत्री “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Next Article नारायणपुर के नारोडीह में बहुत जल्द डिग्री कॉलेज खुलेग विधायक डॉ. इरफान अंसारी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी मिल गई है

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.