Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 दिसंबर को जिले के नाला प्रखंड में मुख्यमंत्री का परिभ्रमण कार्यक्रम संभावित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    13 दिसंबर को जिले के नाला प्रखंड में मुख्यमंत्री का परिभ्रमण कार्यक्रम संभावित

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    दिनांक 13.12.2023 को जिले के नाला प्रखंड में माननीय मुख्यमंत्री का परिभ्रमण कार्यक्रम संभावित

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों संग योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण को लेकर विमर्श

    आज दिनांक 06.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ दिनांक 13.12.2023 को नाला प्रखंड में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा में संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा इस अवसर पर योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण को लेकर समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।

    *उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई प्रमंडल, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत, एनआरईपी, भवन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन, कृषि, सहकारिता, उद्योग, जेएसएलपीएस, कल्याण, आईटीडीए, समाज कल्याण, मनरेगा, जेटीडीएस, नगर निकाय, प्रखंड, अंचल सहित अन्य सभी विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत योजनाओं के उदघाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण आदि को लेकर बारी बारी से समीक्षा किया एवं इसकी सूची तैयार अविलंब तैयार कर के प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को अस्थाई हेलीपैड स्थल का चयन, कार्यक्रम हेतु पंडाल, कुर्सी, विद्युत, साउंड सिस्टम, योजनाओं का बैनर होर्डिंग, प्रचार प्रसार, यातायात, मेडिकल, अग्निशमन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विमर्श किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्ति बाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम के अलावा जिला स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खरसावां के सिमला पंचायत स्थित गोंडपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए
    Next Article उपायुक्त जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.