Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिविर के माध्यम से लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी,कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शिविर के माध्यम से लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी,कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न पंचायतों/वार्डो में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो ने नाला के श्रीपुर एवं कुंडहित के विक्रमपुर में आयोजित शिविर में लोगों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

    जामताड़ा के सिउलीबाड़ी पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया।

    शिविर के माध्यम से लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी,कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान

    आज दिनांक 29.11.2023 को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के विभिन्न वार्डो में सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    जिसमें जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के शहरपुर, जामताड़ा के सिउलीबाड़ी, नाला प्रखंड के श्रीपुर एवं कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर सहित नगर परिषद मिहिजाम के वार्ड 03 एवं 04 में शिविर आयोजन किया गया।

    नाला के श्रीपुर, शिव मंदिर के पास मैदान में एवं कुंडहित के सटकी स्कूल के बगल, विक्रमपुर में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो द्वारा शिविर में उपस्थित होकर सभी स्टालों का बारी बारी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    वहीं जामताड़ा के सिउलीबाड़ी पंचायत में आयोजित शिविर में माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने लाभुकों से बात चीत शिविर का लाभ लेने के लिए अपील किया एवं परिसंपत्ति वितरण किया गया।

    इस कार्यक्रम के दौरान सभी शिविरों में विभिन्न विभागों/कार्यालयों के करीब 22 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें अबुआ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत, समाज कल्याण, निर्वाचन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल जीवन मिशन, कल्याण, वन एवं पर्यावरण, जेएसएलपीएस, श्रम, आधार पंजीयन एवं करेक्शन, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा (सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण एवं राशन वितरण संबंधित) एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल कैंप के माध्यम से लाभुकों का स्वास्थ्य जांच लगा गया एवं दवाओं का वितरण किया गया। वहीं योग्य लाभुकों को कैंप में ही अहर्ता के अनुसार योजना से जोड़ा गया। जिससे लाभुकों के द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

    वहीं लोगों के लंबित समस्याओं को ऑनलाइन एंट्री करते हुए उसका रजिस्ट्रेशन नंबर लाभुक को दिया जा रहा है, जिससे वो अपने आवेदन की स्थिति को स्वयं ट्रैक कर सकते हैं।

    इस मौके पर सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराने, दलहन और तिलहन को बढ़ावा देने का निर्देश
    Next Article संत जेवियर्स स्कूल पर्रा के वाहन चालक ने पांच वर्षीय दो बच्ची को बनाया अपना हवस का शिकार

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.