Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कालीपहाड़ी एवं चापुड़िया में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक नाला रवींद्रनाथ महतो ने किया भ्रमण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कालीपहाड़ी एवं चापुड़िया में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक नाला रवींद्रनाथ महतो ने किया भ्रमण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला प्रखंड के कास्ता पंचायत के कालीपहाड़ी एवं फतेहपुर पंचायत के चापुड़िया में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का माननीय विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक नाला श्री रवींद्रनाथ महतो ने किया भ्रमण; लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

    आज दिनांक 28.11.2023 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला प्रखंड के कास्ता पंचायत के कालीपहाड़ी एवं फतेहपुर पंचायत के चापुड़िया में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का माननीय विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक नाला श्री रवींद्रनाथ महतो ने भ्रमण किया।

    माननीय विधानसभा अध्यक्ष नाला प्रखंड के कास्ता पंचायत अंतर्गत कालीपहाड़ी गांव एवं फतेहपुर पंचायत के चापुड़िया में आयोजित शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    कार्यक्रम को संबोधित माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप जागरूक होंगे तभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब क्षेत्र अंतर्गत किसानों का आय वृद्धि करने को लेकर कई योजनाओं का धरातल पर उतारा गया है। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जा रहा है, जिससे किसान अपने खेतों की फसल को कोल्ड स्टोरेज में रख सकेंगे एवं उचित मूल्य मिलने पर आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकेंगे।

    वहीं उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर स्वयं सहायता समूह को अच्छे से कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर नाला एवं फतेहपुर में महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण उपलब्ध कराया व कहा कि आप एक से बढ़कर सामान का निर्माण कार्य करें तथा बाजार में बिक्री कर आर्थिक उपार्जन करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच साईकिल खरीदने को लेकर चेक तथा पेंशन योजना के तहत लोगों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।

    इस मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज प्राप्त हुए कुल 6486 आवेदन, 679 का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा
    Next Article दिघारी,चालना एवं तारकोजोरी पंचायत में आयोजित शिविर में विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भ्रमण कर लाभुकों के बीच किया परिसंपत्ति वितरण

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.