Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को उत्तराखण्ड में सुविधा दे रही झारखण्ड सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड

    टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को उत्तराखण्ड में सुविधा दे रही झारखण्ड सरकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को उत्तराखण्ड में सुविधा दे रही झारखण्ड सरकार

    *रांची, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के श्रमिकों के परिजनों से उपायुक्त की हो रही बातचीत*

    *रांची*
    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों का हाल जानें गए उनके परिजनों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मालूम हो कि टनल में फंसे श्रमिकों का हाल जानने उनके परिजन उत्तराखंड पहुंचे हैं। इसकी जानकारी जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को हुई तो उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। टनल में फंसे झारखण्ड के सभी 15 श्रमिक सुरक्षित हैं। इनमें से गिरिडीह के दो, खूंटी के तीन, रांची के तीन एवं पश्चिमी सिंहभूम के सात श्रमिक की पुष्टि हुई है। सम्बन्धित जिला के उपायुक्त लगातार श्रमिकों के परिजनों से बातचीत कर स्थिति का जायजा ले रहें हैं। इसके अतिरिक्त प्रवासी नियंत्रण कक्ष भी टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से लगातार संपर्क में है।

    *रहने और भोजन की हुई व्यवस्था*

    मुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रमिकों के परिवार के सभी सदस्यों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, श्रमिकों और परिवारों को जैकेट, टोपी और कंबल वितरित किए गए हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के आदेश के उपरांत 14 नवंबर को टनल में फंसे श्रमिकों की स्थिति से अवगत होने एवं उन्हें सहायता पहुंचाने जैप आईटी के सीईओ श्री भुवनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा को उत्तराखंड भेजा गया था। उपरोक्त टीम नौ दिनों तक घटनास्थल पर उपस्थित रही। झारखण्ड में उनके आवश्यक कार्यों को देखते हुए उनके स्थान पर राकेश प्रसाद, संयुक्त श्रमायुक्त सह अपर निबंधक एवं धनंजय कुमार सिंह, संयुक्त श्रमायुक्त को भेजा गया है, जो घटनास्थल पर मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएलपीएस के माध्यम से मिले ऋण के सहयोग से हम महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे एवं महाजनी प्रथा को जड़ से खत्म करेंगे – (लाभुक), कृष्णा आजीविका सखी मंडल, करमाटांड़
    Next Article मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के तत्वावधान में “ विद्यापति स्मृति दिवस समारोह “का आयोजन विद्यापति परिसर , गोलमुरी में किया गया

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.