Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिचौलियों के चक्कर में नही पड़ने हेतु लाभुकों से की गई अपील
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिचौलियों के चक्कर में नही पड़ने हेतु लाभुकों से की गई अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के सभी प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न पंचायतों/वार्डो में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    कार्यक्रम में लोगों ने लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा; विभिन्न विभागों/कार्यालयों के द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

    योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिचौलियों के चक्कर में नही पड़ने हेतु लाभुकों से की गई अपील

    आज दिनांक 24.11.2023 को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पहले दिन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के विभिन्न वार्डो में सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    *विभिन्न पंचायतों/वार्डों में हुआ शिविर का आयोजन*

    जिसमें जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के बुटबेरिया, जामताड़ा प्रखंड के सुखजोड़ा, करमाटांड़ प्रखंड के सिताकाटा, नाला प्रखंड के नलहटी नाला, कुंडहित प्रखंड के चूहादाहा फुटबॉल मैदान, मुड़बेड़िया एवं फतेहपुर प्रखंड के लायबनी शिव मंदिर प्रांगण पालाजोरी सहित नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड संख्या 01 एवं 02 के अंतर्गत संत एंथोनी स्कूल राजबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    सभी संबंधित प्रखंडों के आयोजित कार्यक्रम स्थल में जिले के वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा लगातार स्टॉल में भ्रमणशील होकर लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया इसके अलावा मंच से एवं प्रत्येक स्टॉल पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दिया गया। जिसमें नाला में अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, नारायणपुर में जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश मंडल, फतेहपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, करमाटांड़ में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा एवं कुंडहित में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत ने लोगों की समस्याओं को सुना।

    *स्टॉल लगाकर लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी एवं प्राप्त किए गए आवेदन*

    सभी प्रखंडों में पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों/कार्यालयों के कुल 22 स्टॉल लगाए गए, जिसमें अबुआ आवास योजना, कृषि, पशुपालन, विद्युत, कल्याण, वन एवं पर्यावरण, जेएसएलपीएस, पंचायत राज, राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, आधार पंजीयन एवं करेक्शन, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता जल जीवन मिशन, खाद्य सुरक्षा (सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण एवं राशन वितरण संबंधित) शामिल हैं।

    कार्यक्रम के दौरान फोकस्ड एरिया अन्तर्गत आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये गए, जिसमें अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति / आय / जन्म / मृत्यु/दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए सम्बन्धित एफआरसी द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं फोकस्ड एरिया के अतिरिक्त बेनिफिशियरी ओरिएंटेड वैसी योजनाएँ जैसे सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री चिकत्सा अनुदान योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण आदि के लिए भी छूटे हुए व्यक्तियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गए, ताकि सरकार की मंशा के अनुसार उन्हें भी लाभान्वित किया जा सके।

    *अबुआ आवास योजना को लेकर लगाया गया विशेष स्टॉल*

    अबुआ आवास योजना को लेकर सभी शिविरों में विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसमे कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति भी पर्याप्त संख्या में किया गया।

    *कई लाभुकों को ऑन स्पॉट मिला समाधान*

    लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका आवेदन प्राप्त किया गया एवं योग्य लाभुकों को कैंप में ही अहर्ता के अनुसार योजना से जोड़ा गया। जिससे लाभुकों के द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

    वहीं मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा अहर्ताधारी लाभुकों को योजनाओं से कैंप में आच्छादित करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। जिससे लाभुकों में प्रसन्नता देखी गई। जिसमें पेंशन, राशन कार्ड, लगान रसीद, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, आधार रजिस्ट्रेशन/अपडेशन, मनरेगा जॉब कार्ड, कंबल वितरण सहित अन्यान्य समस्याओं में लाभुकों को ऑन स्पॉट स्वीकृति दिया गया।

    *उप विकास आयुक्त ने शिविर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

    वहीं कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने फतेहपुर एवं नारायणपुर में शिविर स्थल में आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने एवं इसका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ने की अपील की गई। वहीं बताया गया कि सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में राशि हस्तांतरित करती है इसलिए दूसरों की बातों में न आएं एवं अगर कोई व्यक्ति आपसे योजना का लाभ लेने हेतु राशि की मांग करता है तो उसकी लिखित शिकायत करें।

    *एलईडी के माध्यम लोगों को योजनाओं की मिली जानकारी*

    इस अवसर पर सभी प्रखंडों में एलईडी टीवी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो के प्रसारण की भी व्यवस्था की गई।

    इस मौके पर सभी प्रखंडों में जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोई भी अहर्ताधारी लाभुक शिविर से खाली हाथ ना लौटें, सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त
    Next Article प्रधानमंत्री जस्टिस नियुक्ति मामले में हस्तक्षेप करें: कुलविंदर

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.