Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर के पंजाबी गायक गुरदीत चोहला का एल्बम ‘लिफ्ट अप’ धूम मचाने को तैयार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शहर के पंजाबी गायक गुरदीत चोहला का एल्बम ‘लिफ्ट अप’ धूम मचाने को तैयार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर के पंजाबी गायक गुरदीत चोहला का एल्बम ‘लिफ्ट अप’ धूम मचाने को तैयार

    *24 नवंबर को यूट्यूब पर होगा लॉन्च, इससे पहले भी गा चुके है कई गीत*
    यूँ तो इस्पात नगरी जमशेदपुर शहर ने कई कलाकार, चाहे हो अदाकार हो या गायक बॉलीवुड को दिए है, इसी विरासत को और आगे ले जाने के लिए शहर के सिख गायक गुरदीत सिंह चोहला अपने एल्बम ‘लिफ्ट अप’ के जरिये संगीत की दुनिया में छा जाने को तैयार हैं।
    जमशेदपुर के खरंगाझार (टेल्को) निवासी गुरदीत सिंह चोहला एल्बम ‘लिफ्ट अप’ का गीत “तेरे वरगे नु घर तों चक लाइदा” यूट्यूब पर 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है।
    एल्बम ‘लिफ्ट अप’ के पोस्टर लॉन्च गुरुवार को सीजीपीसी कार्यलय में प्रधान भगवान सिंह सहित सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह त्रिलोचन सिंह तोची, गायक गुरदीत सिंह चोहला और एल्बम के कलाकार सुरेंदर सिंह छिन्दे व कुलदीप सिंह शेरगिल ने किया।
    गीत और एल्बम के बारे में बात करते हुए चोहला ने बताया, यह पंजाबी गीत है जिसका वीडियो शूट जमशेदपुर के बाराबांकी की खूबसूरत वादियों किया गया जिसमे जमशेदपुर के युवकों ने अदाकारी की है।
    गायक चोहला का बताया कि यूट्यूब के ब्रेव आर्ट चैनल पर इसे देखा जा सकता है। गीत के बोल अजय भाथियाँ ने लिखे हैं जबकि संगीत शिकारी ने दिया है। वीडियो के निर्देशक और प्रोडूसर है मनिंदर सिंह मारवाह जबकि कैमरा वर्क मणिराज का है तथा संपादक है अमन रजोवाल। एल्बम में फीमेल लीड के रूप में गगनदीप कौर दिखेंगी जबकि शहर के सुरेंदर सिंह छिन्दे, जुझार सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, समप्रीत सिंह, नवीत सिंह, हरमन गिल, राहुल सिंह, पवनदीप सिंह और अमनप्रीत सिंह अदाकारी करते दिखाई देंगे।
    चोहला का कहना है कि इससे पूर्व भी वे कुछ एल्बम निकाल चुके हैं जो की यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसे श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया गया है।

    *एसजीपीसी, अमृतसर का बड़ा फैसला; नहीं लगा सकते होर्डिंग पर गुरुओं के साथ अपनी तस्वीर*

    *हरविंदर जमशेदपुरी के पत्र के आलोक में शरोमणि गुरुद्वारा कमिटी की सख्त हिदायत*

    *नगरकीर्तन में होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीरों लगाने से होती है बेअदबी: जमशेदपुरी*

    *आदेश के बारे में सुना है मता की प्रति प्राप्त होने जाने पर अक्षरः लागु करेंगे: भगवान सिंह*
    शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी), अमृतसर ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीर के साथ किसी व्यक्ति की तस्वीर लगाने पर पाबंदी लगा दी है। शहर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी की शिकायत पर फैसला लेते हुए शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी), अमृतसर ने एक पत्र जमशेदपुरी को भेजा है जिसमे लिखा है कि किसी भी तरह से गुरुओं और गुरबाणी के साथ किसी व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगायी जा सकती है ऐसा किये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने कहा है कि उन्हें विभिन्न सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा आदेश पारित किया गया है। सीजीपीसी को जैसे ही आदेश की प्रति प्राप्त होगी उसे सबके सहयोग से अक्षरः लागु करवाया जायेगा।
    इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी), अमृतसर का वे धन्यवाद और स्वागत करते हैं जिन्होंने यह न्याय संगत फैसला किया है और उम्मीद करते है जमशेदपुर के गुरुद्वारा प्रबंधक इस फैसले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस आदेश के प्रति प्राप्त हुई है जिसमे उनके द्वारा उठाये गए गंभीर सवालों पर सटीक मता पास किया गया है।
    विदित हो की प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सीजीपीसी के माध्यम से शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी में पत्र लिखकर मांग की थी कि नगरकीर्तन के दौरान अनुचित रूप से किसी को भी सिरोपा देने और होर्डिंग में गुरुओं की तस्वीर लगाने पर पूर्णता रोक लगाई जाये। इसी मांगपत्र पर संज्ञान लेते हुए शरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने होर्डिंग पर गुरुओं के तस्वीर के साथ किसी व्यक्ति की तस्वीर लगाने पर रोक लगा दी है।
    हरविंदर जमशेदपुरी का इस पर तर्क है कि होर्डिंग में तस्वीर नगरकीर्तन वाले दिन तो ठीक लगती है परन्तु अगले दिन होर्डिंग उतारे जाने के बाद गुरुओं की तस्वीरों वाला होर्डिंग पर लोगों के पैर पड़ते हैं और भी कई अन्य तरह की बेअदबी गुरुओं की तस्वीर लगीं होर्डिंग की होती है जिस पर कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाधुचरण महतो कर्मठ, उर्जावान एवं जुझारू नेता थे , याद आते रहेंगे- काले
    Next Article करमाटांड प्रखंड के बी आर सी पिंडारी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के तहत जन सुनवाई का आयोजन किया गया

    Related Posts

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.