आज दिनांक 19/11/23 को कुंडहित प्रखंड के खाजुरी पंचायत भवन में *विश्व शौचालय दिवस* *2023* के अवसर पर बैठक कर ग्रामीणों को शत प्रतिशत शौचालय का उपयोग हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। जिसका अध्यक्षता मुखिया सरला मरांडी ने किए तथा उपमुखिया, वार्ड सदस्य,खाजुरी, गायपाथर एवं आमलदही पंचायत के जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, प्रखंड समन्वयक SBM G के मो0 रफिक हुसैन प्रखंड समन्वयक ISA के आशीष गोप आदि मौजूद रहे। उसके बाद मुखिया, जल सहिया एवं स्वास्थ्य सहिया के द्वारा रैली कर खाजुरी मोड़ तक शौचालय का उपयोग के लिए प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभाग के SBM (G) के तहत निर्मित शौचालय का उपयोग हेतु लाभुकों का घर में निरीक्षण कर देखा गया। जिसमें लाभुक द्वारा शौचालय का उपयोग किए जाने के बारे में जानकारी मिला एवं इसके लाभ के बारे में प्रखंड समन्वयक ने उपस्थित लोगों को जानकारी दिए। इस अवसर पर मुखिया सरला मुर्मू ने सभी को शौचालय का उपयोग करने का आहवान किए। खाजुरी जल सहिया रत्ना रानी सिंह ने भी सभी ग्रामीणों को शत प्रतिशत शौचालय का उपयोग करने हेतु अनुरोध किए एवं ग्राम के विभिन्न लाभुकों को जागरूक करने का हमेशा प्रयास करने की बात बताई।
विश्व शौचालय दिवस के एक सप्ताह पूर्व से ग्राम में ग्राम सभा कर अब तक छूटे हुए योग्य लाभुक एवं प्रधान मंत्री आवास के छूटे हुए योग्य लाभुकों का सूची तैयार किया गया है। जिन्हे ऑनलाइन एप्लीकेशन करने एवं अप्रूव होने के बाद स्वयं लाभुक के द्वारा शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद लाभुक के एकाउंट में सीधे प्रोत्साहन राशि Rs 12000 विभाग द्वारा भुगतान किया जाएगा। BC Kdt