आज दिनांक 18/11/23 को प्रखंड कुंडहित में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो0 जमाले राजा के अगुवाई में मुखिया विमला हांसदा,एवं पंचायत के जल सहिया बेबी रानी नायक, टुंपा पाल, रेखा किस्कू, पनमानी मुर्मू, एवं सजनी मरांडी आदि के सहयोग से कुंडहित के राजबांध तलाव का दो छठ घाट एवं बनकटी पंचायत के मुखिया भीम हेंब्रम तथा जल सहिया रिंकू फौजदार, सालेहा बीबी, अजंती सोरेन, प्रेमलता टुडू,। माधवी बहती, नमिता हेंब्रम,पद्माबती मंडल आदि के सहयोग से बनकटी स्थित बड़ाबांध में एक छठ घाट का साफ – सफाई कार्यक्रम किया गया। साथ ही हर घाट में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कुंडहित के मो0 रफिक हुसैन ने किया। BC Kdt

