Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी की गुरुद्वारा कमिटियों से अपील: मिलजुल कर एक साथ हों नगरकीर्तन में शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी की गुरुद्वारा कमिटियों से अपील: मिलजुल कर एक साथ हों नगरकीर्तन में शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी की गुरुद्वारा कमिटियों से अपील: मिलजुल कर एक साथ हों नगरकीर्तन में शामिल

    *बीबीयां दर्शक बनने के बजाय पालकी साहिब के पीछे शोभायात्रा का हिस्सा बने: भगवान सिंह*
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि आगामी 27 नवंबर को आहूत गुरु महाराज श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाशपर्व के पावन मौके पर समस्त कमिटियां बड़ी संख्या में सीजीपीसी के बैनर तले नगरकीर्तन में शामिल हों।
    शुक्रवार को सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने अपने पिछले अनुभवों के आधार पर तर्क देते हुए बताया कि, देखा गया है कि कुछ संस्थाएं व कमिटी प्रबंधक अपने अलग-अलग खेमों में बंटकर शोभायात्रा में शामिल होते हैं। यह अपील उन्ही संस्थाओं सहित गुरुद्वारा कमिटियों को की जा रही है कि जमशेदपुर की सिख संगत के समक्ष अच्छा सन्देश देने के उद्देश्य से सभी मिलजुल कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी की अगुवाई में शामिल होकर नगरकीर्तन की शोभा बढ़ाएं। ऐसा कर जमशेदपुर की सिख संगत के समक्ष एक अच्छा उदाहरण पेश किया जा सकता है। भगवान सिंह ने कहा उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि गुरुद्वारा कमिटियां अपील का सम्मान अवश्य करेंगी।
    भगवान सिंह ने बीबीयों और बच्चियों को विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे नगरकीर्तन के दिन दर्शक बनने के बजाय पालकी साहिब के पीछे शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
    बकौल चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह जमशेदपुर के सिख व्यापारी प्रकाशोत्सव वाले दिन अपनी दुकाने अवश्य बंद रखें चूँकि सिख समाज निजी विद्यालयों में प्रकाशपर्व पर छुट्टी की मांग करते आये हैं परन्तु अपने ही प्रतिष्ठान खुले रखते है इसलिए इस पावन मौके पर अपने प्रतिष्ठान बंद रख कौमी एकता और आपसी भाईचारे का सबूत पेश करें।
    महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने बताया कि विभिन्न जत्थे, धार्मिक सस्थाएं अपनी टीमों के साथ नगरकीर्तन की शोभा बढ़ायेंगे। इस बार 20 स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षकायें शोभायात्रा में शामिल होंगे हालांकि विभिन्न धार्मिक विद्यालय के जुड़ने से यह संख्या बढ़ने की संभावना है। 32 स्त्री सत्संग सभाओं की बीबियां भी नगरकीर्तन में गुरबाणी-कीर्तन करती हुई गुरु महाराज जी का जन्म दिहाड़ा मनायेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरुपति संस्था संस्था की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड….
    Next Article बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित रामजी सिंह के पुआल टाल में गुरुवार को आग जली की घटना से लाखों की क्षति की जानकारी मिलते ही…

    Related Posts

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    July 16, 2026

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    July 16, 2026

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.