Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश को समस्याओं से अवगत कराया
    Breaking News ओड़िशा जमशेदपुर झारखंड

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश को समस्याओं से अवगत कराया

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 13, 2023Updated:November 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश को समस्याओं से अवगत कराया

     

    महामहिम राज्यपाल रघुवर दास जी को जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया स्वागत

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए मांग पत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उप नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि छठ महापर्व का आगमन हो चुका है, लेकिन अब तक सभी नदीतटों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई नहीं हुई है, जिसे तत्काल प्रभाव से तेज गति से सफाई अभियान और नदी घाट का प्रबंधन कार्य को संपन्न किया जाए, नदी में श्रद्घालुओं को उतारने का रास्ता जो बरसात के कारण खराब हो गया है, उसे भी ठीक किया जाए, छठव्रती एवं श्रद्धालुओं को नदी तट तक पहुंचाने के लिए लाइट का प्रबंध, चेंजिंग रूम और गोताखोर के साथ-साथ नदी तट पर जगह-जगह सावधानी से संबंधित बोर्ड लगाया जाए, क्योंकि जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर छठव्रती नदी पहुंचकर आस्था के महापर्व छठ मनाते है। पदाधिकारी छठ आयोजन समिति से समन्वय स्थापित करें।

     

     

    2) जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि टाउन हॉल और सोन मंडप के बगल में खाली स्थान पर कचरे का अंबार जमा है। जिसे तत्काल प्रभाव से साफ सुथरा कराया जाए। जो छठ पर्व में लोगों को सुविधा हो सके।

     

    3) जिला अध्यक्ष ने तीसरी विषय को उद्रृत करते हुए कहा कि जमशेदपुर में पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई है और इसके टेंडर का प्रक्रिया जो प्रशासन के तरफ से लाया जा रहा है, इसमें कहीं ना कहीं कमी रह जा रही है। जिससे टेंडर प्रक्रिया अब तक अधूरा है। पार्किंग व्यवस्था से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, ऐसे गंभीर मुद्दे पर विभाग के द्वारा उचित कदम उठाते हुए टेंडर प्रक्रिया को संपन्न कारना तथा यह भी सुनिश्चित की जाए कि अब तक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण कितना राजस्व का हानि हुआ है साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताविक टेंडर प्रक्रिया नहीं होने के कारण राजस्व का अनाधिकृत रूप से लाभ ले रहे है। जिसमें कुछ पदाधिकारी और कुछ लोग शामिल है। इसको अभिलंब संज्ञान लेकर जांच करते हुए कठोर कदम उठाई जाए,

     

    यदि पार्किंग टेंडर से संबंधित विषय को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तो जिला कांग्रेस कमेटी वाध्य होकर आंदोलन करेगी साथ ही माननीय मंत्री के माध्यम से कैबिनेट में उक्त बात को रखने के लिए पत्राचार एवं मांग पत्र सौपेगी। जिसका पूर्ण रूप से जिम्मेवार जमशेदपुर आधिसूचित क्षेत्र समिति से संबंधित पदाधिकारी को माना जाएगा।
    ====/========
    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर से ओडिशा राज्य के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल श्री रघुवर दास से मिलकर उन्हें बधाई दिया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक पद पर विराजमान है। उनके नियुक्ति होने पर जमशेदपुर का मान बढा है साथ ही संविधान की रक्षा के एक महत्वपूर्ण पद इन्हें प्राप्त हुआ है, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने मिलकर उन्हें बधाई दिया।

     

    बधाई देने वाले सदस्यों में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, आनन्द मय पात्रा, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, शशी सिन्हा, शफीअहमद खान, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, रामदरस चौधरी, ज्योति मिश्रा, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, सैलेन्द्र सिंह, उदय कुमार सिंह, राजेश कुमार, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, रानी राव, शेखर कुमार, सचिन कुमार सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अमृत पाल सिंह शामिल रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोडा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेला-2023 कई महीने में महत्वपूर्ण:सरयू राय
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.