Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल मेला में राष्टीय शिक्षा नीति पर होगा विशेष सेमिनार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    बाल मेला में राष्टीय शिक्षा नीति पर होगा विशेष सेमिनार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल मेला में राष्टीय शिक्षा नीति पर होगा विशेष सेमिनार
    *बाल सरंक्षण अधिकार पर सत्र आयोजित किये जायेंगे ।*

    सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित हो रहे बाल मेला की तैयारी हेतु आज एक बैठक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाल मेला में बच्चों के लिए प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बाल में बच्चों के लिये खेलकूद के साथ साथ मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेला में इस वर्ष बच्चों के कैरियर काउंसेलिंग सहित कई उपयोगी स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कई आयाम हैं, जिसपर सत्र का आयोजन होगा जो कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा। श्री राय ने बताया की बाल मेला से बच्चे अपने सुनहरे भविष्य के लिए कई उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    विधायक श्री राय ने आज बाल मेला स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया की मेला में बाल विकास, समाज कल्याण, बाल फ़िल्म प्रदर्शनी, साहित्य, हेल्थ चेकअप कैम्प, फूड स्टॉल जैसे कई स्टॉल लगेंगे। मेला में बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजक और ज्ञानवर्धक स्टेज शो भी आयोजित किये जायेंगे। श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिल्ड्रेन पार्क की साफ सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारी कर ली जाय ताकि बच्चों को बाल मेला में कोई असुविधा ना हो।

    इस अवसर पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, बाल मेला के संयोजक एस पी सिंह, सुधीर सिंह, राजेश कुमार, राज सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी आदि मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें झारखंड की अब तक कि सुरेखियाँ को
    Next Article तुलसी भवन ने पिछड़ी बस्तियों के बच्चों संग मनाई

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.