देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की खूंटी की रैली होगी ऐतिहासिक – भरत सिंह
जमशेदपुर 9 नवंबर – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले में रैली होने वाली है। जिसमें पोटका मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता भरत सिंह के साथ मोदी जी की रैली में हिस्सा लेंगे। रैली के लिए आज पोटका में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसके विषय में बताते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा प्रदेश प्रवासी मंडल प्रभारी भरत सिंह ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की रैली होने वाली है, मोदी जी की इस रैली को और भी भव्य बनाने हेतु पोटका मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता हमारे साथ रैली का हिस्सा बनेंगे। ये रैली झारखंड की ऐतिहासिक रेलियों में से एक होगी। जिसका हम सभी भरपूर समर्थन करते हैं। इस दौरान बैठक में भरत सिंह के साथ पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप दे, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रणव मंडल, राहुल राय, रविंद्रनाथ मंडल, जदूपति गोप, मनोज राम, विश्राम दत्ता, सुजीत सरदार, गुना बागती, सिंटू बागती, विभीषण सिंह समेत अन्य मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।