Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीतल प्रसाद दुबे रचित खंड काव्य ‘शकुंतला’ लोकार्पित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शीतल प्रसाद दुबे रचित खंड काव्य ‘शकुंतला’ लोकार्पित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शीतल प्रसाद दुबे रचित खंड काव्य ‘शकुंतला’ लोकार्पित

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार श्री शीतल प्रसाद दूबे जी के खंड काव्य ‘शकुंतला” का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति के सह सचिव श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष श्री कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ द्वारा दिया गया ।
    कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती नीता सागर चौधरी के सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण द्वारा किया गया।
    तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा खंड काव्य “शकुंतला” का लोकार्पण किया गया । लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया देते हुए श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी जी ने कहा कि ‘शकुंतला’ काव्य में एक जीवट स्त्री के जुझारू जीवन को चित्रित किया गया है जिसमें प्रणय के साथ – साथ भारतीय संस्कृति के तानेबाने को भी दर्शाया गया है। वेद आधारित योग, वेदांत तथा सांख्य दर्शन के आधारभूत पक्ष भी इसमें ध्यातव्य हैं। अंत में रचनाकार शीतल प्रसाद दुबे ने इस महती कार्य में जिन जिन का सहयोग रहा, सबके लिये आभार प्रदर्शित किया।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर के विद्वान/विदुषियों में सर्वश्री / श्रीमती नीलिमा पाण्डेय, विजयलक्ष्मी वेदुला,,अखिलेश कुमार दुबे, कन्हैया लाल अग्रवाल, हरि किशन चावला, प्रदीप मिश्रा, जीतेश कुमार तिवारी, शिवनंदन सिंह,वीणा कुमारी नंदिनी, सरिता सिंह, विमल किशोर विमल, राजेंद्र सिंह, संजय पाठक ‘सनेही’ सुरेश चन्द्र झा एवं हरभजन सिंह ‘रहबर’ उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की खूंटी की रैली होगी ऐतिहासिक – भरत सिंह

    Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    June 4, 2026

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    June 4, 2026

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.