Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएवी पब्लिक स्कूल, हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर के प्रांगण में डांडिया नृत्य-संगीत एवं खाद्य मेले का भव्य आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डीएवी पब्लिक स्कूल, हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर के प्रांगण में डांडिया नृत्य-संगीत एवं खाद्य मेले का भव्य आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीएवी पब्लिक स्कूल, हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर के प्रांगण में डांडिया नृत्य-संगीत एवं खाद्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लेखक और समाजसेवी अनाथ बन्धु चट्टोपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि चट्टोपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को उमंग और उत्साह मिलता है। भारतीय कला और संस्कृति के डांडिया नृत्य के साथ खाद्य मेला का आयोजन प्रशंसनीय है। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दिया और भविष्य में ऐसे आयोजन और इसकी आवश्यकता पर बल दिया। डांडिया नृत्य-संगीत में डी ए भी के बच्चों के अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थियों ने उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया। कई नृत्य संस्थाओं ने भी अपने समूह नृत्यकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। विद्यालय प्रांगण हजारों दर्शकों से खचाखच भरा था। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा प्रांगण सतरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रहा था। विद्यालय के प्राचार्य संजय मजूमदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय समाज का ही एक अभिन्न अंग है । इसलिए उनका प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को विद्यालय से जोड़ा जा सके एवं समाज के हर व्यक्ति देश के सामाजिक – सांस्कृतिक उत्थान में अपनी भागीदारी निभा सके।
    मौके पर आसनसोल डीएवी मॉडल के प्राचार्य अमित दास, डीएवी पब्लिक स्कूल, रानीगंज की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे, सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, रूपनारायणपुर थाना प्रभारी मैनुल हक, सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह,क्षेत्रीय लॉयन्स क्लब के सदस्यगण,विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका , छात्र छात्रा और अभिभावक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभापति झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति सह विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में आज परिसदन सभागार में आहूत बैठक विभागवार विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत
    Next Article छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, सांस्कृतिक संध्या एवं आयोजन की भव्यता को लेकर बनी रूपरेखा, दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर परिसर

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.