हेमंत राज में अब हाथी भी सुरक्षित नहीं है : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन एवं जानवर की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताकर सत्ता में आई राज्य की गठबंधन सरकार के राज में अब जंगलों में हाथी भी सुरक्षित नहीं हैं । चाकुलिया के जंगलों में 2 दिनों में 2 हाथियों की मृत्यु सरकार एवं वन विभाग के वन्य प्राणियों के संरक्षण के दावे की कलई खोल दी । हाथियों के मौत पर वन विभाग अब बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रही है । वन्य प्राणी सरकारी विभागों के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं । डाॅ गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के बिरदोह पंचायत के बिरदहो आनंदमयी आश्रम में ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधितकर रहे थे । बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक ने किया । ग्रामीणों ने कहा कि पिछले सप्ताह हाथियों के झुंड ने कुचियाशोली पंचायत के कई गाँवों के धान के खेतों को रौंद डाला । ग्रामीण हाथियों के उपद्रव से जान माल के खतरे से आशंकित हैं । अगर वन विभाग हाथियों को सुरक्षित दलमा के जंगल की ओर भेज देती तो हाधी भी सुरक्षित रहते तथा ग्रामीणों को दहशत में न रहना पड़ता । ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं को रखा । डाॅ गोस्वामी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्न करेंगे । बैठक का संचालन भाजपा नेता लखींद्र कपाट ने किया।
बैठक में विशेष रूप से भाजपा नेता भरत पात्र, सुरेश सिंह, सुधीर महतो, तुषारकांति बेरा, तपन नायक, विजय सीट, जहर महतो, हिमांशु बेरा, फणिभूषण नायक, खगेश्वर नायक, रंजन बेरा, सुशील नायक, निर्मल महतो, सुशांत हजारी, बाबलु महतो, ललित हांसदा, छवि लाल बेरा, जयंत बेरा, रतन बेरा, महेंद्र नायक, सुधांशु बेरा, महादेव नायक, रवि नायक, वनमाली नायक, कालीपद बेरा, भानुमती बेरा, मनोरंजन महतो, सावित्री बेरा, सुलेखा बेरा, दशरथ मांडी, परिमल हांसदा, रंजीत नायक, बाबलू पाल, आदि उपस्थित थे ।

