Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 2, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी
    ===============
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- नियुक्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार ने बनाया है कानून, नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली करने वाले संस्था और संबंधित अधिकारी जाएंगे जेल_*
    ==============
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- व्यवसायिक पशुपालन के लिए पशुपालकों को सुविधा और मार्गदर्शन दें_*
    ============
    ● *_राज्य में बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में नियुक्तियों का सिलसिला जारी_*

    ● *_सभी के सहयोग से राज्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं_*

    ● *_राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम_*

    ● *_ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज आपको भी नियुक्ति पत्र देने का मौका मिल रहा है। यहां आपको सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना से भी आप जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने पशु चिकित्सकों से कहा कि आज नियुक्ति पत्र को लेकर आपका जो उत्साह देखने को मिल रहा है , यह आपके कार्यों में भी हमेशा बना रहे , यह उम्मीद रखता हूं । आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, आपके साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी।

    *_आज से आप सरकार के अभिन्न अंग हैं_*

    मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सकों से कहा कि आप आज से सरकार के अभिन्न अंग बन रहे हैं। विशेषकर आप जिस सेवा से जुड़ रहे हैं, वह इस राज्य का मूल आधार है। कृषि और पशुपालन का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आय कैसे बढ़े, इसपर सरकार का विशेष फोकस है। इसमें आपको ग्रामीणों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने होंगे। सरकार के संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कैसे हो, इसे भी सुनिश्चित करना है। आपके सहयोग से ही राज्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

    *_हमारे किसान- पशुपालक सशक्त बनें, इसपर सरकार का विशेष जोर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गांव कैसे समृद्ध हों? किसान- पशुपालक कैसे सशक्त बनें ? लोग कैसे स्वस्थ रहें? इसी परिकल्पना के साथ सरकार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य कुपोषण मुक्त हो। इसके लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

    *_व्यावसायिक पशुपालन अपने पर विशेष जोर_*

    मुख्यमंत्री ने कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में एक और दो एकड़ जमीन का पैक बनाएं । यह जमीन पशुपालकों को लीज़ पर दें। उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएं उन्हें मार्गदर्शन भी दें, ताकि वे व्यवसायिक पशुपालन करने के लिए आगे आएं। इससे पशुपालकों कि आय भी बढ़ेगी और अंडा- मछली इत्यादि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर होगा।

    *_राज्य की नींव मजबूत होगी तो हर चुनौती से निपट लेंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के साथी हमें कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा। इस महामारी से निजात मिली तो सुखाड़ की स्थिति झेलनी पड़ी। लेकिन, चुनौतियां के बीच सरकार राज्य की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करती आ रही है। इसी का नतीजा है कि आज राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चला है । मेरा मानना है कि अगर बुनियाद मजबूत होगी तो हर चुनौती को आसानी से झेल लेंगे । इसी संकल्प के साथ हम अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    *_गरीब घर का नौजवान भी अधिकारी बनकर राज्य की कर रहा सेवा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय नियुक्ति पत्र देना भी काफी चुनौतीपूर्ण है। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के साथ उसे विवादों में लाने की कोशिश शुरू हो जाती है। कुछ समूह साजिश के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, हमारी सरकार में जितनी भी नियुक्तियां हुई है, उसमें कोई विवाद नहीं हुआ है । आज गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार का नौजवान भी डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनकर राज्य की सेवा कर रहा है।

    *_नियुक्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी नियुक्ति में कोई धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार ने एक कानून बनाया है,जिसमें किसी भी नियुक्ति में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की धांधली और भ्रष्टाचार की बात सामने आएगी तो संबंधित संस्था और पदाधिकारी जेल में होंगे। उन्होंने मंच से ही पशु चिकित्सकों से पूछा कि क्या आपसे किसी ने नौकरी के लिए घूस लिया है । अगर लिया है तो उसका नाम बताएं, वह जेल में होगा । यह मुख्यमंत्री का वादा है।

    *_इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव श्री अबु बकर सिद्दीकी समेत कई पदाधिकारी मौजूदथे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना का अधिकारी बन उड़ाया पैसा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जेसोवा के पांच दिवसीय दीपावली मेले का किया उद्घाटन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.