Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रगतिशील किसान भृगुराम महतो के सफलता की कहानी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रगतिशील किसान भृगुराम महतो के सफलता की कहानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *SUCCESS STORY*

    प्रगतिशील किसान भृगुराम महतो के सफलता की कहानी

    *सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेती-किसानी को बनाया जीविकोपार्जन का साधन*

    *केसीसी का लाभ लेकर पूंजी की समस्या को किया दूर, सालाना कर रहे 2 लाख रू से ज्यादा की आमदनी*
    ———————————

    पोटका प्रखण्ड के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत कालापाथर टोला, भुरकाडीह गांव निवासी भृगुराम भकत की पहचान आज अपने क्षेत्र में प्रगतिशील किसान के रूप में होती है । भृगुराम भकत ने एमए तक पढ़ाई की है । किसान परिवार से आने वाले भृगुराम के लिए खेती किसानी नई बात नहीं थी लेकिन पारंपरिक रूप से खेती करने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक समस्या बनी रहती थी जिससे जीविकोपार्जन के लिए आय के अन्य स्रोत पर भी निर्भर थे । खेती से आय कैसे किया जाए इसकी जानकारी कृषि विभाग (आत्मा) से जुड़ने के बाद हुई ।

    *खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति किया मजबूत*

    भृगुराम बताते हैं कि खेती का कार्य उन्हें विरासत में मिला है लेकिन पारंपरिक तरीके से खेती से अपने परिवार के लिए ही अनाज का उत्पादन हो पाता था । कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जिसके बाद आर्थिक स्थिति को लेकर कभी सोचना नहीं पड़ा । आज वे अपने साथ 5 मजदूरों को सालभर रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। भृगुराम अपने खेत में आधुनिक तरीके से परवल, बैगन, लौकी, साग, धान के अलावा और सभी मौसमी सब्जियों की खेती कर सालाना दो से ढाई लाख रू. की आमदनी कर रहे हैं ।

    जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी बतातें है कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में भृगुराम महतो से मुलाकात हुई थी, उनके उत्साह को देखते हुए तकनीकी प्रशिक्षण से सबसे पहले जोड़ा गया । पूंजी की समस्या उन्होने बताई तो 50 हजार रू का केसीसी का लाभ देते हुए नगद फसल के रूप में सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया । आधुनिक तरीके से खेती कर दूसरे किसानों के लिए भी भृगुराम महतो ने मिसाल पेश की है, कृषि विभाग में टपक सिंचाई का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जल्द ही उन्हें लाभान्वित किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में युवक की ईट पत्थर से कुचलकर की गई हत्या
    Next Article आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले लोगों को व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामुदायिक वन संसाधन वनाधिकार पट्टा मुहैया कराया जाएगा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.