Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 3 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 3 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने दिलाया एकता शपथ जिलेवासियों को दीं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

    संकल्पबद्ध होकर राष्ट्र एवं समाज के लिए काम करने की प्रेरणा एकता दिवस से मिलती है – उपायुक्त

    आज दिनांक 31.10.2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की,भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर,जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, अंचल अधिकारी श्री अबीश्वर मुर्मू, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय संवर्ग कर्मी उपस्थित रहे।

    इस मौके पर उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने सर्वप्रथम सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक हैं। उन्होंने निस्वार्थ होकर देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उपायुक्त ने जिलेवासियों से एकजुट होकर रहने एवं कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति जो दायित्व है उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाना चाहिए। इस अवसर को संकल्प दिवस के रूप में लेना चाहिए। संकल्पबद्ध होकर राष्ट्र एवं समाज के लिए काम करने की प्रेरणा एकता दिवस से मिलती है।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करने, देश की एकता की भावना लेने जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाया।

    इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 03 पुलिस कर्मियों सम्मानित किया।

    *अनुमंडल/सभी प्रखंडों/अंचलों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लिया गया शपथ*

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के अनुमंडल/ सभी 6 प्रखंडों के अलावा नगर निकायों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी के द्वारा कर्मियों को शपथ दिलाया गया एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति योगदान को याद किया गया साथ ही उनके बताए कदमों पर चलने एवं आत्मसात करने के लिए कहा गया।

    इस मौके पर समाहरणालय संवर्ग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हुई बैठक, लिया गया आवश्यक निर्णय
    Next Article राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.