Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 सहियाओं को “सहिया रत्न-2023” से किया गया पुरस्कृत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 सहियाओं को “सहिया रत्न-2023” से किया गया पुरस्कृत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 सहियाओं को “सहिया रत्न-2023” से किया गया पुरस्कृत

    सहिया बहनें स्वास्थ्य विभाग की नींव हैं, नींव मजबूत बनाने से इमारत भी मजबूत होती है… श्रीमती बारी मुर्मू, अध्यक्ष- जिला परिषद

    जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत एसटीटी, बीटीटी तथा पीएचएम का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह “सहिया रत्न-2023” पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, डेमियन फाउंडेशन के जिला समन्वयक कामदेव बेसरा, सहिया दीदी तथा अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया । जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू ने बताया कि अभी भी गांवों में कुष्ठ रोग को छुआछूत या घृणा की दृष्टि से देखा जाता है। अभी भी शादी- ब्याह करने से पहले देखते हैं कि उस परिवार में किसी को कुष्ठ रोग है कि नहीं। कुष्ठ रोग के बारे में जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। कुष्ठ रोगी भी सामान्य रोगी जैसा घर में रहकर इलाज ले सकते हैं तथा सामान्य जीवन जी सकते हैं।उन्होंने कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे समाज में कुष्ठ रोग के प्रति बहुत सारी भ्रान्तियाँ है और उन्हें हम सब मिल कर मिटाना है ।डेमियन फाउंडेशन के कामदेव बेसरा ने सभी प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार,उपचार, भ्रांतियां, एसटी, भीएमटी के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए शेल्फ केयर के बारे मे जानकारी दी।

    जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने कुष्ठ मरीजों को खोजने पर जोर दिया ताकि जितना जल्दी संदेहास्पद मरीजों का पहचान होगा उतना जल्दी ईलाज शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज इस सभागार से जो भी सीखकर जाएं उसे दैनिक जीवन में उपयोग करें तथा हम सभी को मिलकर कुष्ठ रोगियों को कुष्ठ रोग से ग्रसित होकर दिव्यांग होने से बचाना है ।

    जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन ने जिला परिषद अध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है। डॉ. राजीव ने पूर्वी सिंहभूम जिला में कुष्ठ उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। अंत में कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 सहियाओं/ बी0टी0टी को जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती बारी मूर्मू ने “सहिया रत्न-2023” से पुरस्कृत किया गया।उन्होंने कुष्ठ निवारण कार्यालय के इस पहल की सराहना की।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में कायचिकित्सक राज कुमार मिश्रा, अचिकित्सा सहायक बिनोद कुमार, ऋषिकेश गिरि,नितेश कुमार, अभिरंजन दास,आरती राना,दुर्योधन बागती तथा सोनाराम पूर्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी जुलूस रूट का किया जा रहा वेरिफिकेशन
    Next Article उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 500 ली. से ज्यादा शराब जप्त

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.