Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी जुलूस रूट का किया जा रहा वेरिफिकेशन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी जुलूस रूट का किया जा रहा वेरिफिकेशन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2023Updated:March 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी जुलूस रूट का किया जा रहा वेरिफिकेशन

    उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं जुस्को को साफ-सफाई, वॉलंटियर प्रतिनियुक्ति, बेरिकेडिंग, चिकित्सा दल गठन आदि करने का दिया गया निर्देश

    रामनवमी पर्व के विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपायों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियातन कदम उठाये जा रहे हैं। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देशानुसार बीडीओ, सीओ, डीएसपी एवं थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुलूस मार्ग का सघन वेरिफिकेशिन कार्य किया जा रहा । जुलूस मार्ग में कोई निर्माण सामग्री नहीं रखी हो या सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां-जहां बेरिकेडिंग की आवश्यकता है इसकी भी समीक्षा की जा रही । साथ ही उपायुक्त द्वारा मानगो नगर निगम, जेएनएसी, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक एवं विशेष पदाधिकारी को पूजा अखाड़ों के आसपास एवं चौक-चौराहों में साफ-सफाई कराने तथा महत्वपूर्ण मार्गों में पेड़ों की छटनी कराने का भी निर्देश दिया गया है ।

    उपायुक्त द्वारा नागरिक सुरक्षा के अधीन वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को दिया गया है। उन्होने कहा कि 30 एवं 31 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाना है। उक्त अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में वॉलंटियर की प्रतिनियुक्ति (नाम एवं मोबाइल नंबर सहित) सुरक्षा बलों के सहयोग हेतु किया जाए । जुस्को के महाप्रबंधक को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों, भीड़ भाड़ वाले चौक-चौराहों, मस्जिद एवं अन्य स्थानों पर गत वर्षों की तरह लोहे की बेरिकेडिंग लगाने तथा सिविल सर्जन को आकस्मिक दुर्घटना से निपटने के लिए चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति महत्वपूर्ण स्थलों पर करने का निर्देश दिया गया है । इसके अलावा संवेदनशील स्थानों व चौक-चौराहों को चिन्हित कर अस्का लाईट का अधिष्ठापन भी किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड़ प्रखंड परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत कुल 08 आदिम जनजाति परिवारों के बीच 04 बकरी एवं 01 बकरा का वितरण किया गया
    Next Article कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 सहियाओं को “सहिया रत्न-2023” से किया गया पुरस्कृत

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.