Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, कहा- सुदूर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, कहा- सुदूर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ, कहा- सुदूर दुर्गम क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

    जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने हंस फाउण्डेशन की ओर से संचालित पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया । इस मौके पर समाहरणालय परिसर से उन्होने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल यूनिट को प्रखंडों के लिए रवाना किया । वर्तमान में 7 प्रखंडों जिनमें धालभूम अनुमंडल में पटमदा व बोड़ाम, पोटका, गोलमुरी-सह-जुगसलाई तथा घाटशिला अनुमंडल में घाटशिला तथा धालभूमगढ़ व गुड़बांदा में लोगों को चिकित्सीय जांच, इलाज व दवाओं की निःशुल्क सुविधा मुहैया करायी जाएगी । इस मेडिकल वैन में मेडिकल अफसर के अलावा फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और एएनएम की टीम रहेगी, जो प्रतिदिन मरीजों की जांच, इलाज के साथ-साथ दवाइयां उपलब्ध कराएगी । आवश्यकतानुसार, गंभीर मरीजों को सदर अस्पतालमें रेफर करने का भी कार्य यह टीम करेगी ।

    उपायुक्त ने इस मौके पर हंस फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि खासकर दूर दराज, दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्र में बसे लोगों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाने में यह मेडिकल यूनिट काफी उपयोगी होगी । पीएचसी/ सीएचसी सेंटर आने में लोगों को जहां दिक्कत हो रही या संसाधनों के अभाव में जहां स्वास्थ्य सुविधायें सुचारू रूप से नहीं दी जा रही वहां ये वाहन जाएगा। उन्होने कहा कि एक हेल्थ सेंटर अब आपके दरवाजे पर आ रहा है । एएनसी जांच के लिए जहां महिलाओं को ‘वीएचएसएनडी’ दिवस का इंतजार करना पड़ता था वो समस्या अब नहीं रहेगी, वाहन में पर्याप्त सुविधा है जिससे खासकर गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से जांच में सहूलियत होगी। वाहन में लगे टीवी का उपयोग टेलीमेडिसिन सेवायें देने में कर सकते हैं । रेफ्रिजेरेशन यूनिट है, किसी को ब्लड की जरूरत हो तो ब्लड भी चढ़ा सकते हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में यह मेडिकल कैंप की तरह होगा, जहां लोगों को एक ही जगह विभिन्न तरह के रोगों की जांच की सुविधा मिलेगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित “पुरस्कार वितरण समारोह
    Next Article उपायुक्त के नेतृत्व में मानगो में हटाये गये अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों ने जाहिर की खुशी, कहा- सुगम होगी यातायात व्यवस्था

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.