सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटि (फुड प्लाजा) सिदगोड़ा की अनोखी पहल।
सार्वजनिक दुर्गा पुजा (फुड प्लाजा ) सिदगोड़ा में आज दुसरे दिन माॅ के बह्मचारणी रुप का पुजन किया गया एवं पिछले 24 धंटे से चल रहे रामायण के अखण्ड पाठ का समापन हुआ। रामायण के अखण्ड पाठ के समापन के अवसर पर अतिथि के तौर पर वरिष्ठ वकील प्रकाश झा एवं सहयोग कर्ता संजय कुमार झा उपस्थित थे। दोनो सम्मानित अतिथि का स्वागत एवं सम्मान मिथिला परंपरानुसार पाग एवं शाल देकर किया गया ।कमिटि के उपमहासचिव माननीय दिलीप कुमार झा ने संजय जी को एवं श्री प्रकाश झा जी को श्री सुदिष्ट कुमार मिश्र ने किया। दोनो अतिथियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में श्री आर्यन झा, अभिषेक मिश्रा, सुगनु जी, रवि रंजन, संजीव कुमार झा, चन्दभाल झा, प्रमोद कुमार मिश्र, पुरण झा, शिव जी मिश्र,सत्तन झा, शुभम, मनमोहन, निर्मल, अमित झा,राजेन्द्र कर्ण के अलावा अध्यक्ष माननीय मोहन ठाकुर एवं महासचिव धर्मेश जी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा कार्यकर्ता आर्यन, रवि रंजन,मिन्टु, एवं दिलीप जी के अथक मेहनत की प्रशंसा की गई।