Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर रामनवमी महोत्सव नहीं करेगी श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, आयोजन स्थान और जुलूस रूट पर है बनावटी विवाद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर रामनवमी महोत्सव नहीं करेगी श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, आयोजन स्थान और जुलूस रूट पर है बनावटी विवाद

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैये से क्षुब्ध होकर रामनवमी महोत्सव नहीं करेगी श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट, आयोजन स्थान और जुलूस रूट पर है बनावटी विवाद!

    * जब बीते वर्ष का आयोजन रिकॉर्ड अविवादित तो पूजा पर अघोषित रोक क्यों ? : अंकित
    * धार्मिक अखाड़े में राजनीतिक लड़ाई शोभा नहीं देती : अंकित

    जमशेदपुर जिला प्रशासन एवं टेल्को थाना पर पक्षपात और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट ने श्रीरामनवमी महोत्सव के आयोजन रद्द करने का निर्णय किया है. ट्रस्ट के संस्थापक अंकित आनंद ने इस बाबत् लिखित सूचना टेल्को थाना सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भी प्रेषित कर दिया है. अंकित आनंद ने कहा की एक समूह बीते दो महीनों से मुझे एवं मेरे सहयोगियों को रामनवमी आयोजन से वंचित करने का षड्यंत्र रच रहा था. अंततोगत्वा उनकी मंशा पूर्ति हो रही है. उच्च राजनीतिक दबाव के कारण थाना सही तथ्यों को जानते हुए भी अनभिज्ञ बनी बैठी है. यह प्रेशर पॉलिटिक्स का प्रतिफल है. कहा की विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ही गणेश सोलंकी एवं उनके समर्थक दुश्मनी निभाने पर आमदा हैं. सिटी एसपी के निर्देश पर टेल्को थाना द्वारा दिनांक 17 मार्च 2023 को जमा की गई जाँच प्रतिवेदन में वर्णित तथ्यों को प्रशासन क्यों उजागर नहीं कर रहा यह सोचनीय है. स्थानीय थाना ने हमें पहले आयोजन स्थान बदलने का मौखिक प्रस्ताव दिया, हमने दबे मन से स्वीकार्य भी किया. लेकिन आयोजन स्थान कहाँ हो इसपर सक्षम विभाग मौन क्यों है. प्रशासनिक शिथिलता के कारण ट्रस्ट के आयोजन संबंधित आग्रहों एवं विवाद संबंधित जाँच को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया गया. रविवार को गणेश सोलंकी की शिकायत के आधार पर श्री बजरंग अखाड़ा समिति ट्रस्ट के अंकित आनंद एवं अन्य रामभक्तों को एसडीएम कोर्ट ने शांति भंग की कार्रवाई के तहत 107 का नोटिस थमाया है. इससे भड़के अंकित आनंद ने कहा की पहले तो अनुमति देने में जानबूझकर देरी की गई और अब परेशान करने के लिए शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी अच्छे अफ़सर हैं किंतु चंद दलालों एवं चाटुकारों ने उन्हें घेर रखा है. गलत फीडबैक पर अनर्गल कार्रवाई हो रही है. प्रशासन को यदि ऐसा लगता है की अंकित आनंद एवं समर्थक माहौल बिगाड़ देंगे और विधि व्यवस्था प्रभावित होगी, तो बेहतर है की हम पूजा ही ना करें. रविवार शाम टेल्को थाना में आयोजित शांति समिति एवं अखाड़ा समितियों की बैठक से भी अंकित आनंद एवं टीम ने दूरी बनाये रखा. कहा की अब इस विवाद पर सक्षम न्यायालय ही मार्गदर्शन करे तो बेहतर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘भारत जोड़ो यात्रा’ करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता : प्रियंका गांधी
    Next Article चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के कार्यकर्ता।

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.