Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूलाल ने मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबूलाल ने मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया: आनंद बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूलाल ने मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया: आनंद बिहारी दुबे

    भुईयाडीह : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर साकची प्रखण्ड कांग्रेस के अन्तर्गत भुईयाडीह आदर्शनगर काली मंदिर के समीप नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड उपाध्यक्ष पंचू राम के अध्यक्षता में संध्या 6 बजे से आयोजित की गई।

    नुक्कड सभा कार्यक्रम को मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को आम जनता के बीच पहुंचकर नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित के विषयों को लेकर आया हूँ। आज झारखण्ड में एक व्यक्ति घुस रहे है और बहुत बड़ी बड़ी बात कर रहे है, जब कि उन्हें प्रथम मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला मात्र ढाई साल में झारखण्ड को जला कर रख दिया, लोग आपस में मार काट पर उतारू हो गए। वो समय बहुत ही मानवता के दृष्टिकोण से बहुत ही घृणित समय था। जब यही दुध-भात वाले नेता ने भाजपा दल को त्याग दिया और झारखण्ड में घूम-घूम कर कहा कि जीवन में कभी भी भाजपा जैसी भ्रष्ट पार्टी में नही जाऊँगा, यदि ऐसी समय आयेगी तो कुतुबमीनार से कुद कर जान दे दुंगा, यही बात को याद दिलाने आया हूँ कि अब इनके राजनीति को दुध-भात ही समझ जाए कि कल क्या बोले, आज क्या बोले और कल क्या करेंगे। हम, आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है।
    नुक्कड सभा के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण बात रखना चाहता हूँ कि विगत 9 वर्षों में हर घर को महंगाई ने बर्बाद कर दिया है। 450 रू का गैस 920 रू में मोदी सरकार बेच रही है, यह सीधा डाका है। पेट्रोल डीजल का प्रति बैरल किमत कम होने के बाद भी 100 रू में बेच कर आम जनता को लुटा जा रहा है। खाद्य पदार्थ, रेल किराया, घर बनाने की सामग्री की किमत आसमान छू रही है। सरकारी उपक्रम बेचा जा रहा है, रेलवे में 3 लाख से अधिक पद पर बहाली नही किया जा रहा है, अब नौजवान कहा नौकरी लेने कहाँ जाऐंगे। मोदी राज में एक तरफ से सभी भाजपा नेता जनता को गुमराह करने वाली बातों को समाज में फैला रहें है। इनके नेता हर समय लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को ईडी, सीबीआई के माध्यम से डरा धमका कर या खरीद फरोख्त कर सरकार खरीद रही है। जो सरासर निंदनीय विषय है।
    कांग्रेस पार्टी अब नुक्कड सभा के माध्यम से जनहित की बात रखने आई है। भारत को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी ही चला सकते है। हर घर में खुशी लाने कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री अतुल गुप्ता,धर्मा राव , शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश जयसवाल, पंचु राम , संध्या दास, हरिहर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद इत्यादी नेताओं ने सम्बोधित किया।
    नुक्कड सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बस्तीवासी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछतीसगढ़ के व्यापारी की अग्रिम जमानत नामंजूर खराब क्वालिटी का कोयला आपूर्ति करने का है आरोप
    Next Article संकल्प यात्रा के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर महानगर के पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा को किया संबोधित, कहा- हेमंत सरकार जनता की चिंता छोड़कर भरने लगे हैं अपने परिवार की तिजोरी, 2024 में जनता सिखाएगी सबक

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.