जिला फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा पांच सदस्य टीम जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में उपायुक्त महोदय एवं जामताड़ा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एक मांग पत्र सोपा गया। मांग पत्र का मुख्य मुद्दा जामताड़ा जिले के अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड, जामताड़ा NAC, नाला ,मिहिजाम नगर परिषद के डीलरों को माह अक्टूबर का खाद्यान्न 10 अक्टूबर 2023 बीत जाने के बावजूद भी डोर स्टेप डिलीवरी नहीं किया गया है। सामने दुर्गा पूजा को देखते हुए श्रीमान से अनुरोध है कि जल्द ही डोर स्टेप डिलीवरी का आदेश देकर डीलरों को खाद्यान्न आपूर्ति कराया जाए ताकि दुर्गा पूजा के समय लाभुको को खाद्यान्नआपूर्ति किया जा सके।
मांग पत्र देते समय जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भईया, मीडिया प्रभारी देव कुमार साव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कुमार जैन,अनिल साव, कृष्णा मुर्मू आदि अन्य डीलर उपस्थित थे।