Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 66वां राष्ट्रमंडल सम्मेलन समाप्त अगला सम्मेलन सिडनी में
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    66वां राष्ट्रमंडल सम्मेलन समाप्त अगला सम्मेलन सिडनी में

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    66वां राष्ट्रमंडल सम्मेलन समाप्त अगला सम्मेलन सिडनी में

    अकरा, 06.10.23

    आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा जेनरल असेंबली का आयोजन किया गया।
    घाना के संसद के स्पीकर श्री
    अल्बान सुमाना किग्सफॉर्ड बागबिन ने आम सभा की अध्यक्षता की । राष्ट्रमंडल के महासचिव स्टीफन ट्विग ने बताया की राष्ट्रमंडल को विधायी स्वरूप देने की सहमति जो कनाडा में हुए पिछ्ले आम सभा मे की गयी थी , राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।सचिवालय के माध्यम से ब्रिटिश सरकार को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि अगर अगले 6 महीने में राष्ट्रमंडल को विधायी स्वरूप प्रदान नहीं किया गया तो राष्ट्रमंडल का मुख्यालय ब्रिटेन से हटा कर किसी अन्य देश में ले जाया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल की स्थापना एक कल्याणकारी संस्था के रूप में 1929 में की गयी थी और शुरूआत में वे स्वशासित देश जो ब्रिटिश सम्राट को अपना संप्रभु मानते थे, राष्ट्रमंडल के सदस्य थे।
    1929 में पराधीन भारत का प्रतिनिधित्व श्री तेज प्रताप सप्रू ने किया था। आजादी के बाद भारत ने राष्ट्रमंडल में रहना इस शर्त पर स्वीकार किया कि वह राष्ट्रमंडल में तो रहेगा परंतु ब्रिटिश सम्राट की संप्रभुता स्वीकार नहीं करेगा। इस प्रकार भारत ने एक गणतंत्र के रूप में राष्ट्रमंडल की सदस्यता स्वीकार की। तब से अबतक राष्ट्रमंडल के स्वरूप में काफी परिवर्तन आया है। बहुत से ऐसे देश जो ब्रिटिश उपनिवेश नहीं थे वे भी राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं।

    परंतु अब भी ब्रिटिश सम्राट् राष्ट्रमंडल के संरक्षक हैं और राष्ट्रमंडल का स्वरूप एक कल्याणकारी संस्था का है और इसका संचालन सदस्यों द्वारा दिये गए सहयोग राशि से होता है। इसे कानूनी स्वरूप प्रदान किये जाने से इसे वित्तीय स्वायत्तता मिलेगी और इसे ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकेगा।

    आम सभा में खाद्य सुरक्षा विषय पर चर्चा की गयी। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने आम सभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

    राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का अगला सम्मेलन अगले वर्ष नवंबर में सिडनी, आस्ट्रेलिया में होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति जामताड़ा के सदस्यों ने नारायणपुर प्रखण्ड के डाकबंगला मैदान में बदलाव संकल्प महासभा को सफल बनाने हेतु करमाटांड़ प्रखण्ड मे चलाया जागरुकता अभियान
    Next Article झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में समागम महासम्मेलन का आयोजन

    Related Posts

    June 4, 2026

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    June 4, 2026

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.