Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना गरीबी के निदान के पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं: स्पीकर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बिना गरीबी के निदान के पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं: स्पीकर

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 5, 2023Updated:October 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिना गरीबी के निदान के पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं: स्पीकर

    *************************

    66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के अधिकारिक कर्यक्रम की आज घाना की राजधानी अकरा में शरूआत की गयी।अकरा के कन्वेंसन हाॅल में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम का मुख्य थीम *राष्ट्रमंडल चार्टर के दस वर्ष : संसदों द्वारा निर्धारित मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा*।
    उद्घाटन समारोह को घाना के संसद के बहुमत दल के नेता और घाना के संसदीय कार्य मंत्री श्री ओसी केयी मेन्सा बोन्सु , राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के महासचिव स्टीफन ट्विग ने संबोधित किया।स्टीफन ट्विग ने अपने संबोधन में
    राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के प्राथमिकताओं के बारे में बात की।
    उन्होंने संसदों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व, मानवधिकारों की रक्षा और जलवायु परिवर्तन को संघ की प्राथमिकता बताया। उन्होंने भारत, न्यूजीलैंड और सिएरा लियोन को संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए बधाइयां दी।

    श्री ट्विग् ने बताया की राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा राष्ट्रमंडल को एक विधायी स्वरूप देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ब्रितानी सरकार अगर इस बार इस संबंध में कानून बनाने की पहल नहीं करती है तो राष्ट्रमंडल का मुख्यालय ब्रिटेन से हटाये जाने पर विचार किया जायेगा।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल की स्थापना एक कल्याणकारी संस्था के रूप में की गयी थी परंतु अब इसे ब्रिटिश संसद के द्वारा कानूनी स्वरूप प्रदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
    कार्यक्रम का मूल भाषण घाना के राष्टृपति नाना अडो डंकवा अकूफ़ो अडो द्वारा दिया गया।
    कार्यक्रम में अलग अलग विषयों पर कार्यशालाआयोजित की गयी।
    *माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो द्वारा तीन विषयों पर आयोजित परिचर्चाओं में भाग लिया गया*।

    प्रथम *ऊर्जा संकट और पर्यावरण संरक्षण*
    विषय पर आयोजित कार्यशाला में अध्यक्ष महोदय ने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा वर्ष, 1972 स्टॉकहोम में आयोजित सम्मेलन में कही गयी बात को दुहराया कि पर्यावरण को तबतक संरक्षित नहीं किया जा सकता जब तक गरीबी का समाधान नहीं किया जाता। जो लोग अपनी आर्थिक कठिनाईयों के कारण प्रदूषित जीवन जीने को विवश हैं उन्हें पर्यावरण संरक्षण का पाठ नहीं पठाया जा सकता। इसलिए दुनिया के सभी देशों कि प्राथमिकता गरीबी की समस्या का निदान होना चाहिए और इसमें धनी देशों को गरीब देशों की मदद करनी चाहिए।

    दूसरे विषय *संसद में महिला आरक्षण का महिला सशक्तिकरण में योगदान* विषय पर माननीय अध्यक्ष ने अपने व्याख्यान में कहां कि *हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ने अपनी वाणी में महिलाओं को भावनात्मक रूप से पुरुषों से अधिक शक्तिशाली बताया था। उनके बलिदान की क्षमता को पुरुषों से ज्यादा बताया था। माननीय अध्यक्ष ने संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण को आवश्यक बताते हुए अपनी प्रस्तुति रखी।
    तथा
    तीसरे विषय *ई संसद के माध्यम से संसदीय प्रक्रिया को और कारगर बनाया जाना।* इस विषय पर माननीय अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए *ई संसद* के महत्व पर प्रकाश डाला और इस दिशा में झारखंड की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए नेशनल ई विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से माननीय सदस्यों को स्मार्ट डेस्क पर ले जाना तथा विधानसभा के चलते कार्यवाहियों को लाइव रूप से पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध कराए जाना आदि विषयों पर अपने व्याख्यान को केंद्रित रखा।
    कल राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के जनरल असेंबली की बैठक निर्धारित है जिसमें माननीय अध्यक्ष द्वारा झारखंड ब्रांच का प्रतिनिधित्व किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचलो करें आवास पूरा” अभियान के तहत आज ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय टीम ने फतेहपुर, नाला एवं जामताड़ा में लाभुक दिवस का किया निरीक्षण, आवास निर्माण जल्द पूरा करने हेतु दिए निर्देश
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 05 अक्टूबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.