Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के तल्ख सवालों से परेशान है सरकार, साजिश कर हटाने का कर रही है काम : हरिमोहन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    राहुल के तल्ख सवालों से परेशान है सरकार, साजिश कर हटाने का कर रही है काम : हरिमोहन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल के तल्ख सवालों से परेशान है सरकार, साजिश कर हटाने का कर रही है काम : हरिमोहन

    जामताड़ा : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेसियों का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी के तहत जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी स्थानीय गांधी चौक में सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सत्याग्रह कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर उन्हीं के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बापू से जुड़े देशभक्ति गानों को बैठकर गाया, तालियां बजाई और वर्तमान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ी हुई है। सरकार के द्वारा बार-बार हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। उनके तल्ख सवालों का जवाब देने में नाकाम हो रही वर्तमान केंद्र सरकार साजिश के तहत उन्हें अपने रास्ते से हटाने का काम कर रही है। कहा कि आज पूरे देश की जनता जाग चुकी है और राष्ट्र विरोधी, समाज विरोधी, मानवता विरोधी, कानून विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित एआईसीसी के मेंबर सह जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। विपक्ष के आवाज को दबाकर मनमाना तरीके से इस देश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम कांग्रेस कार्यकर्ता इस देश को वर्तमान सरकार के स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। कार्यक्रम के मध्य में शामिल हुए जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश के गांधी हैं। उन्हें जिस तरह षड्यंत्र के जरिए सरकार संसद से बेदखल करने का काम कर रही है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसी विधायक उनके समर्थन में इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं और देश के सांसदों से भी अपील करेंगे कि आप सभी एक साथ सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दें, ताकि मनमाना कार्य करने वाली सरकार पूरा निश्चिंत होकर काम कर सके। ना विपक्ष रहेगा ना उन्हें परेशानी होगी। इस मौके पर जामताड़ा विधानसभा प्रभारी शमशेर आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी रफीक अनवर, मधुसूदन चंद्रा, अजीत दुबे, बिजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, इरशादुल हक अरसी, विमल भैया, मुस्तफा अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, बापी मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिशन अंतोदय हेतु नाला पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज सपरिवार माँ दिउड़ी के दरबार में पहुंचे

    Related Posts

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.