Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारा में संसिमित महिला बंदियों के नवजात शिशुओं के लिए पालना की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने क्या कहा? पढ़ें रिपोर्ट…..
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कारा में संसिमित महिला बंदियों के नवजात शिशुओं के लिए पालना की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने क्या कहा? पढ़ें रिपोर्ट…..

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारा में संसिमित महिला बंदियों के नवजात शिशुओं के लिए पालना की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने क्या कहा? पढ़ें रिपोर्ट…..

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    कारा सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दिए कई अहम निर्देश

    बैठक में बोले उपायुक्त – कारा में संसीमित बंदियों को गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराएं, साथ ही उनके मूलभूत सुविधाओं का भी रखें ख्याल

    कारा में संसिमित महिला बंदियों के नवजात शिशुओं के लिए पालना की व्यवस्था सुनिश्चित करें – उपायुक्त

    कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें

    आज दिनांक 10.02.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी की कार्यशीलता, सायरन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों/ बंदियों को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतें।

    इसके अलावा उन्होंने कारा में संसीमित महिला बंदियों के साथ रहने वाले नवजात शिशु के लिए पालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कारा में कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की उपलब्धता, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलत सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    वहीं अधीक्षक मंडल कारा जामताड़ा के द्वारा कारा में संसिमित बंदियों के उचित इलाज हेतु सदर अस्पताल में एक कैदी वार्ड आरक्षित करने तथा बंदियों के नियमित इलाज हेतु 24X7 एक चिकित्सक प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया गया, जिस पर उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं कारा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श कर उपायुक्त द्वारा अहम दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कारा सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कारा के अंदर संसिमित बंदियों को उनके परिजनों के द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री का कड़ाई से सीसीटीवी कैमरा के नजर में जांच के बाद ही कारा के अंदर प्रवेश दें ताकि खाना के साथ प्रतिबंधित सामग्री अंदर नहीं जाय।

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री सत्येन्द्र चौधरी, कारापाल श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिंटू सिंह राजपूत बनाए गए भारत रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष
    Next Article आर्ट एवं कल्चर रिपोर्टिंग पर तीन दिवसीय वर्कशॉप

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.