Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    बैठक में दिए गए कई अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 27.09.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभाग की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जामताड़ा जिला अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई, लघु सिंचाई, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य एवं एनआरईपी की समीक्षा विस्तार पूर्वक किया गया।

    उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण आदि को लेकर कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *किसानों को पर्याप्त मात्रा में कृषि कार्य हेतु पानी मिले कार्ययोजना बनाकर कार्य करें*

    बैठक में सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित 02 कार्यों के भौतिक उपलब्धी की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा नहीं हुई है, इसलिए पानी, खेती के लिए मिले, इसके लिए कार्य योजना बनाएं, किसानों को हर हाल में कृषि कार्य हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके ताकि वे रबी की फसल को अधिक से अधिक लगा सकें। उन्होंने कहा कि सिंचाई नहर में पानी जा रहा है, नहर की लंबाई 111 किमी है जिसमे 80 से 90 किमी पानी जा रहा है।

    *चैकडैम निर्माण कार्य के गुणवत्ता से समझौता नहीं हो*

    लघु सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने क्रियान्वित कार्य चेकडैम निर्माण एवं तालाब जीर्णोद्धार के लक्ष्य की समीक्षा की। बताया गया कि कुल 07 तालाब जीर्णोद्धार का लक्ष्य मिला था, जिसका जीर्णोद्धार करा दिया गया है। वहीं विभिन्न प्रखंडों में चेक डैम निर्माण को लेकर वर्तमान भौतिक स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य क्षेत्र पर जाकर देखें, कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो रहा हा अथवा नहीं। उपायुक्त ने कहा कि चेक डैम निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए अन्यथा कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    *निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके भवनों को संबंधित विभाग को हस्तगत कराएं*

    भवन प्रमंडल जामताड़ा द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करें। ईई ने उपायुक्त को बताया कि कई स्थानों में कार्य प्रगति पर है एवं कई योजनाओं में निविदा प्रक्रिया की जा रही है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस को जल्द से जल्द निर्वाचन कार्यालय को हस्तगत कराएं।

    *सड़कों पर अनावश्यक रूप से बने अवरोधकों को हटाएं*

    पथ प्रमंडल जामताड़ा द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें साथ ही परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क के किनारे में लगाए जाने वाले पेड़ों को लेकर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सड़कों पर अनावश्यक रूप से बने अवरोधकों को हटाने एवं बिना अनुमति के इसका निर्माण नहीं करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *निर्बाध बिजली आपूर्ति करने हेतु आवश्यक पहल करें*

    विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने नारायणपुर प्रखंड एवं करमाटांड़ प्रखंड में 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण कार्य की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि गेड़िया, पबिया, तिलाबनी, मंझलाडीह एवं गोराइनाला में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका हैं। वहीं बिजली विभाग के द्वारा चलाए जा रहे वन टाइम सेटलमेंट योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 30 जून तक 623 उपभोक्ताओं का ब्याज माफ किया गया है। उपायुक्त ने योजना का प्रचार प्रसार का निर्देश दिया।

    *क्रियान्वित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते रहें, शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई*

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने हर घर नल से जल योजना, जलापूर्ति योजना आदि के तहत कार्यान्वित योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो, गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग हो, कार्य में लापरवाही नहीं हो, इसके लिए लगातार भौतिक रूप से जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, ऐसे में अगर निर्माण कार्य से लेकर पानी आपूर्ति में अगर कहीं शिकायत मिलती है तो सभी संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    *एचआरएमएस पोर्टल से अवकाश स्वीकृत कराकर ही मुख्यालय छोड़ें*

    उपायुक्त ने तकनीकी विभाग के सभी कार्यालय प्रधान एवं अन्य संबंधित कर्मियों के बिना सूचना के मुख्यालय से बाहर रहने को लेकर फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत होने एवं उन्हें सूचना देने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे। वहीं ग्रामीण कार्य प्रमंडल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करें, निर्माण कार्य में कोताही नहीं बरती जाय।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा के अलावा तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछूटे हुए पीवीटीजी परिवारों को ग्राम सभा के माध्यम से पीवीटीजी डाकिया योजना से जोड़ें – उपायुक्त
    Next Article जामताड़ा के 3 संस्थान के द्वारा अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर खोलने हेतु समर्पित आवेदनों की गई समीक्षा

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    April 12, 2026

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    April 12, 2026

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर बने ‘मौत का घर’, मरम्मत की मांग तेज

    तुरामडीह माइंस के गोद में अवस्थित होने के बावजूद डीएमएफटी फंड से विद्यालय का निर्माण नहीं, दर्जन भर विद्यालय जर्जर

    जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम निर्माण के लिए मेयर से मिला नासस का प्रतिनिधिमंडल

    आनंदमार्ग प्रचारक संघ की ओर से डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन

    गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.