Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेंगू पीड़ितों के सहायतार्थ दिनेश कुमार के आह्वाहन पर युवाओं ने किया रक्तदान, 24 यूनिट रक्त संग्रहित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डेंगू पीड़ितों के सहायतार्थ दिनेश कुमार के आह्वाहन पर युवाओं ने किया रक्तदान, 24 यूनिट रक्त संग्रहित

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेंगू पीड़ितों के सहायतार्थ दिनेश कुमार के आह्वाहन पर युवाओं ने किया रक्तदान, 24 यूनिट रक्त संग्रहित

    जमशेदपुर सहित राज्य में डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विभिन्न अस्पतालों में इलाज़रत लोगों में प्लेट्लेट एवं रक्त की कमी को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के आह्वाहन पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित हुए। इनमें से कुछ मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की जरूरत भी पूरी हो सकेगी। मालूम हो की डेंगू से उत्पन्न परेशानियों से अवगत कराते हुए जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से भाजपा नेता दिनेश कुमार को पहल करने का आग्रह किया गया था। गुरुवार देर शाम दिनेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के मार्फ़त लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह किया ताकि ब्लड सेंटर में उत्पन्न रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। अल्प समय की तैयारियों के बावजूद मात्र सोशल मीडिया के अपील के जरिये शुक्रवार को धतकीडीह ब्लड सेंटर में 24 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें से अधिकांश युवा और फ़र्स्ट टाईम डोनर थें। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की डेंगू के प्रकोप के चलते शहरवासियों को रक्त और प्लेटलेट की हो रही परेशानी के मद्देनजर ब्लड बैंक के आग्रह पर युवा साथियों ने रक्तदान किया। छह साथियों के रक्त से एक जरूरतमंद को प्लेटलेट का सहयोग किया जा सकता है। उन्होंने समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझकर रक्तदान करने वाले युवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। कहा की शहर के लिए यह कठिन समय है, लेकिन हम सभी एकजुट होकर इसका सामना करेंगे। हमने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया है, अब एकसाथ डेंगू पर भी विजय पायेंगे। रक्तदान करने वालों में पंकज जांघेल, युवराज सिंह, दलबीर सिंह, विजय कुमार सिंह, अजय कुमार वर्मा, पप्पू सोना, धनेश कुमार सिंह, सोनू कुमार श्रीवास्तव, नारायण, सुखदीप सिंह, रंजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, अशोक सामंता, हर्ष अग्रवाल, युवराज चावला, रंजन सिंह सहित अन्य शामिल थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा स्थित अनिलशूरपथ क्षेत्र में जूसको यूनियन के प्रेसिडेंट श्री रघुनाथ पांडे जी के सहयोग से तिरुपति संस्था
    Next Article रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान अभियान और डेंगु के बढ़ते प्रभाव के कारण प्लेटलेट्स अभियान जारी

    Related Posts

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    July 4, 2026

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.