Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” में कल शनिवार को जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-कवयित्रियां, राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, आयोजनकर्ताओं ने पूरी की तैयारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” में कल शनिवार को जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-कवयित्रियां, राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, आयोजनकर्ताओं ने पूरी की तैयारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” में कल शनिवार को जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-कवयित्रियां, राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, आयोजनकर्ताओं ने पूरी की तैयारी।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के साकची स्थित राजेन्द्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को “अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” अयोजित की जाएगी। लौहनगरी जमशेदपुर के लिए यह पहला मौका होगा जब एक मंच पर देश एवं विदेशों में ख्याति प्राप्त दर्जनों कविगण अपनी रचनाओं और कविताओं से आपके दिल ही नहीं बल्कि रूह तक दस्तक देंगे। गमक एंटरटेनमेंट, नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं नवश्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के उत्थान एवं विकास को समर्पित इस कवि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कवि सम्मेलन का शुभारंभ संध्या 6 बजे से होगा। जिसमें अपनी रचनाओं से शोहरत की बुलंदियों को पाने वाले एवं विशेषकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय देश के नामचीन कवियों और कवयित्रियों में डॉ. राजीव राज, शुभम द्विवेदी, राम भदावर, अमृतांशु शर्मा, सुषमा झा, हेमंत पांडेय, मनोज झा, वैभव पांडे, मनु वैशाली, अभिजीत स्वरूप एवं अमित सिंह काव्य की रसधार बहाएंगे।

    कुछ कवियों के संक्षिप्त विवरण:
    राजीव राज :- स्थान ( इटावा) राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित।

    हेमंत पांडे :- कानपुर, लाफ्टर शो चैंपियन

    राम भदावर:- इटावा, वीर रस की कविताओं के लिए पूरे देश में विख्यात।

    अमृतांशु शर्मा: दिल्ली से, अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराने वाले युवा कवि जो अपने रचनाओं और अपने धुन से सबको मंत्रमुग्ध करने का हुनर रखते हैं।

    मनु वैशाली: शिवपुरी मध्य प्रदेश से आती है, इनकी विधा पारंपरिक गीत और छंद रहे हैं। वाह भाई वाह टीवी शो से वायरल हुई। अभी कविताई के शुरुआती सफर में हैं, इनके छंद मोहिनी और हिंदी गीत का पर राष्ट्रीय कथक अकादमी के राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा चुकी है, हाल ही में मेरठ से संचालित अनामिका अंबर जी की हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा इन्हें यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए गमक एंटरटेनमेंट के संस्थापक कार्तिकेय शुक्ला, भावना मिश्रा, केशवी चौधरी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने संयुक्त रूप से बताया कि जमशेदपुर में शहरवासियों के लिए यह पहला मौका होगा जब देश के इतने नामचीन कवियों एवं कवयित्रियों का अनूठा संगम एक मंच पर एक समय में होगा। जहां देश के मशहूर कवि अपने खास अंदाज में लोगों को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य जनों के साथ साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है तो वहीं, उन्होंने शहर के साहित्य प्रेमियों से इस कवि सम्मेलन में भाग लेकर हास्य-व्यंग्य की बौछार में भींगने और आनंद लेने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने पांचवे दिन किया प्रवचन, बताया- भगवान को हम कर्म, ज्ञान एवं योग के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते
    Next Article रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.