Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2023Updated:March 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित

    अग्रसेन भवन के प्रांगण में श्री मुकेश मित्तल जी की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की संरक्षक एवं कार्यकारणी समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी ३० मार्च को होने वाले राजस्थान दिवस के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था। इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए।

    सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी के बताया कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई, जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया। राजस्थान प्रदेश स्थापना की प्रसन्नता एवं उल्लास में आगामी 30 मार्च, 2023 को धालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

    बैठक में जिला महासचिव सीए विवेक चौधरी ने राजस्थान दिवस की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु तरह तरह के आकर्षण की व्यवस्था की गयी है, जिसमे कि प्रमुख आकर्षण रहेगी चौकी-ढाणी, कठपुतली नाच, राजस्थानी वेश भूषा, राजस्थानी व्यंजन, बच्चों के लिए झूला इत्यादि।

    सदस्यों ने बैठक में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने अपने सुझाव दिए जैसे कि पार्किंग व्यवस्था, राजस्थान दिवस के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना, आयोजन में लगने वाले स्टाल का नाम राजस्थान के प्रमुख शहरों के नाम पर रखना, राजस्थानी पगड़ी पहनना इत्यादि। इस बैठक में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु कुछ निर्णय लिए गए जैसे कि ११००० रूपए की दान राशि ली जाएगी और किसी भी दानदाता से अधिक राशि नहीं ली जायेगी। समाज के दूसरे सदस्यों को जोड़ने के लिए 2०० रूपए सहयोग राशि पर भी सहमति बनी जिससे कि सभी लोग इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकें तथा इस आयोजन से अपने आपको जोड़ सकें। इस बात को भी बार बार महत्त्व दिया गया कि आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। इन सारी जानकारियों पर सहमति बनी एवं सभी को कूपन बांटे गए। धन्यवाद् ज्ञापन कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने दिया एवं बैठक की समाप्ति अल्पाहार व्यवस्था के साथ की गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से बेतहाशा फीस वृद्धि एवं किताबों के अवैध मोटे कमीशन को अविलम बंद कराया जाये : नवनीत मिश्रा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए श्रीमती मुन्नी देवी , श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती पूजा देवी और श्रीमती पार्वती देवी को किया सम्मानित

    Related Posts

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    October 7, 2026

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    October 7, 2026

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन

    वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च 8 को, इंडिया गठबंधन करेगी शक्ति प्रदर्शन

    जम्मू तवी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला वापस लेने की अपील

    झारखंड में पहली बार 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा

    विशेष बच्चों के बीच फल बांटे, स्कूल परिसर में लगाए 15 पौधे

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.