Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 11 लाख 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 11 लाख 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा -सह परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, वीर शहीदों को किया नमन

    मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ 11 लाख 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- वीर शहीदों को चिन्हित कर उन्हें अथवा उनके आश्रितों को पूरा मान सम्मान और अधिकार दे रही सरकार

    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले- आदिवासी ,दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कर रहे मजबूत
    ● *_गुवा गोलीकांड के शहीदों को शत-शत नमन_*

    ● *_वीरों, शहीदों औऱ आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाने का लें संकल्प_*

    ● *_शोषण और अन्याय के खिलाफ आदिवासी ना कभी झुके हैं, ना रुके हैं , संघर्ष ही इनकी पहचान है_*

    ● *_हमारे पूर्वजों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया, तभी हमारा वजूद कायम है_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    गुवा गोली कांड के वीर शहीदों को शत-शत नमन। अपने इन वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हम उनके बलिदान को याद कर रहे हैं । इस अवसर पर हम सभी अपने शहीदों, पूर्वजों और आंदोलनकारियों के आदर्श को आत्मसात करने और उनके सपनों का झारखंड निर्माण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा -सह – परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्थल में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    *_हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़ी_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अलग-अलग समयों में ब्रिटिश हुकूमत, शोषण जुल्म और अन्य के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ते रहे । चाहे वह अपने वजूद और अस्तित्व को बचाने का संघर्ष हो या जल जंगल और जमीन की रक्षा का। इस लड़ाई में कई ने अपने को बलिदान कर दिया। लेकिन, उन्होंने जो संघर्ष किया, उसी का परिणाम है कि आज आदिवासियों- मूलवासियों का अस्तित्व बरकरार है।

    *_शहीदों को दे रहे हैं पूरा सम्मान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वीर शहीदों और झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के साथ गुमनामी की जिंदगी जीने वाले शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है । इस क्रम में शहीदों के आश्रितों को नौकरी और पेंशन के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया गया है।

    *_आज भी कई चुनौतियां हैं, लेकिन हमारे कदम नहीं रुकेंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं । आदिवासी दलित और पिछड़े लोग दशकों से हासिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है । अब जब ये आगे बढ़ रहे हैं तो कुछ ताकते इन्हें रोकने की नापाक कोशिश कर रही है। लेकिन, हमने इन्हें मजबूत करने का जो संकल्प ले रखा है, उससे नहीं डिगेंगे। चाहे परिस्थितियों कैसी भी हो, इन्हें मजबूत करने के रास्ते पर चल पड़े हैं और कदम नही थमेंगे।

    *_साढ़े तीन वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के गठन के बाद कोरोना महामारी और सुखाड़ का सामना करना पड़ा। कोरोना काल के हालात से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने इस वैश्विक बीमारी के खिलाफ जारी जंग के बीच भी विकास कार्यों को जारी रखा। आज हर वर्ग और हर तबके के लिए सरकार की योजनाएं हैं । पिछले साढ़े तीन वर्षों में तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

    *_हर बेघर को देंगे मकान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों दिव्यांगों एकल महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है , उसी तरह अब सभी बेघर को पक्का मकान देने का निर्णय सरकार ने लिया है। बहुत जल्द अबुआ आवास योजना की शुरुआत होगी , ताकि लोगों के अपने घर का सपना साकार हो सके।

    *_यहां के बच्चों के विदेश में पढ़ने के सपने को कर रहे साकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां के आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार हो रहा है । सरकार विद्यार्थियों के विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि सरकार की सहायता से विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार की कोई शर्त नहीं रखी गई है। वे विदेश से पढ़ कर अपना, अपने परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करें, यही हमारी उनसे उम्मीद है ।

    *_अभिभावक सिर्फ बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें, खर्च की चिंता नहीं करें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी पर सरकार का विशेष जोर है। इस सिलसिले में उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं । छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी की गई है। बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही है । प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार सहायता दे रही है। बच्चों का बेहतर भविष्य बने, इस दिशा में हम कम कर रहे हैं। हमारा अभिभावकों से कहना है कि वे अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाएं, खर्च की चिंता नहीं करें। सरकार मदद करेगी।

    *_मानकी- मुंडा व्यवस्था को कर रहे मजबूत_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकी- मुंडा पारंपरिक व्यवस्था जनजाति समुदाय की मजबूत कड़ी है। यह समाज के पुरोधा हैं। इस व्यवस्था को हम और मजबूती दे रहे हैं, ताकि समाज को इनका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिल सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके बीच मोटरसाइकिल वितरित की।

    *_95 योजनाओं की रखी गई आधारशिला, 31 का उद्घाटन_*

    ● मुख्यमंत्री ने 406 करोड़, 11 लाख, 58 हज़ार 3 सौ रुपए की लागत से 126 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 367 करोड़ 99 लाख 15 हज़ार रुपए की लागत वाली 95 योजनाओं की नींव रखी गई । वहीं, 38 करोड़ 12 लाख 43 हज़ार 3 सौ रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन हुआ।

    ● 25 लाभुकों के बीच 23 लाख 35 हज़ार 636 रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 7 लाख 38 हज़ार 962 लाभुकों के बीच 282 करोड़ 27 लाख 35 हज़ार 4 सौ रुपए की परिसंपत्तियां वितरित की जा चुकी हैं।

    ● पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में 91 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास।

    ● मनोहरपुर और जगन्नाथपुर के आईटीआई में हॉस्टल का शिलान्यास।

    ● 6 स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास।

    ● टोंटो औऱ झींकपानी में स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास।

    ● मझगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण तथा चाईबासा सदर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का शिलान्यास।

    ● चाईबासा सदर के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में एयर कंडीशंड जिम का उद्घाटन।

    ● तांतनगर और गोयलकेरा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक और अन्य कर्मचारियों के आवास निर्माण तथा प्रखंड परिसर के विकास संबंधी कार्य का उद्घाटन।

    ● बंदगांव, गोईलकेरा, सोनुवा, नोवामुंडी, चाईबासा सदर, तांतनगर, चक्रधरपुर और खूंटपानी में सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन।

    ● विभिन्न प्रखंडों में आठ धुमकुड़ियां हाउस निर्माण का उद्घाटन।

    ● चक्रधरपुर और बंदगांव में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केंद्र का उद्घाटन।

    *_शहादत दिवस कार्यक्रम में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्रीमती जोबा मांझी, सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, विधायक श्री निरल पूर्ति, श्री दीपक बिरुवा, श्री दशरथ गगराई और सोनाराम सिंकू, जिला परिषद अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं डीआईजी के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
    Next Article भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शहर में डेंगु के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लगातार प्लेटलेट्स डोनेशन अभियान मे तेजी लायी जा रही है

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.