Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मृत और जेल में बंद व्यक्ति के नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान के मामले में मुखिया, पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,मेठ,लाभुक पर केस दर्ज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    मृत और जेल में बंद व्यक्ति के नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान के मामले में मुखिया, पंचायत सचिव,रोजगार सेवक,मेठ,लाभुक पर केस दर्ज

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पलामू / PALAMU*

    *BREAKING NEWS*

    *मृत और जेल में बंद व्यक्ति के नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान के मामले में केस दर्ज*

    पलामू जिले के तरहसी प्रखंड की गोइंदी पंचायत क्षेत्र में मृत और जेल में बंद व्यक्ति के नाम पर मनरेगा में मजदूरी भुगतान करने के मामले में बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीओ ने तरहसी थाना में मामला दर्ज कराया है।

    बीडीओ ने कांड संख्या 56/2023 धारा 406, 420 और मनरेगा अधिनियम 25 के तहत गोइंदी की मुखिया सरीता देवी, पंचायत सचिव श्यामसुंदर सिंह, रोजगार सेवक आलोक रंजन, महिला मेठ सुनीता देवी एवं सुमन देवी एवं लाभुक धर्मराज सिंह, प्रकाश कुमार यादव पर प्राथमिक दर्ज कराई है। बीडीओ ने मजदूरी भुगतान की राशि 12 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज के साथ वसूला है और एक हजार रुपये का दंड भी लगाया है।

    मामला सामने आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य को शोकाज किया था लेकिन स्पष्टीकरण का जवाब सभी दोषियों ने संतोषजनक नहीं दिया। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच की गयी। मृत व्यक्ति के साथ साथ जेल में बंद ग्रामीण के बारे में थाना एवं अन्य स्तर पर वेरिफाई किया गया। मामला सही पाये जाने पर भुगतान की गयी राशि की वसूली करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी।

    दरअसल गोइंदी पंचायत क्षेत्र में पांच साल पहले मृत व्यक्ति एवं जेल में बंद मनरेगा जॉबकार्डधारी मजदूरी करते पाये गये थे। दोनों के नाम पर मजदूरी के पैसे की अवैध निकासी भी की गयी है। गोइंदी इलाके में मृतक जितेंद्र पासवान के जॉब कार्ड 003/258 सरतेज पासवान के खेत में डोभा निर्माण वर्क कोड 25081 में डिमांड कर मजदूरी की राशि निकासी की गयी जबकि जितेन्द्र पासवान की मृत्यु 28 सितम्बर, 2018 को हो गयी है। डिमांड की तारीख 16 से 29 जनवरी 2023 तक है।

    इसी प्रकार से जेल में बंद प्यारी सिंह का जॉब कार्ड 003/216 में डिमांड करके अवैध निकासी की गयी है। योजना का नाम पंकज कुमार यादव के 60x60x10 डोभा निर्माण वर्क कोड 2206513 है। 16 मार्च की तारीख में 1422 रुपये की निकासी की गयी है जबकि इस तिथि में प्यारी सिंह जेल में बंद था। 10 दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया है।

    उप विकास आयुक्त को इस संबंध में आवेदन देकर मनरेगा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की अपील की गयी थी। मांग करने वालों में विद्युत कुमार यादव, रोशन यादव एवं अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.